Monday, August, 24,2026

चीनी के दाम और शिक्षा व्यवस्था पर जूली ने सरकार को घेरा

जयपुर: राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने महंगाई, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा। जूली ने कहा कि रोजमर्रा की जरूरी वस्तुओं के बढ़ते दामों का सबसे ज्यादा असर आम आदमी पर पड़ रहा है, जबकि सरकार की नीतियों का लाभ बड़े लोगों को मिल रहा है। उन्होंने चीनी की बढ़ती कीमतों के लिए एथेनॉल नीति और गन्ने के इस्तेमाल को जिम्मेदार बताते हुए सरकार की मॉनिटरिंग पर सवाल उठाए। साथ ही जयपुर के एक स्कूल में बच्चों की शिकायत के बाद उठाए गए कदमों का हवाला देते हुए शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि बच्चों द्वारा सोशल मीडिया पर आवाज उठाने के बाद स्कूल प्रबंधन से सुधार का आश्वासन मिला, लेकिन बाद में मीडिया और बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई। उन्होंने इसे मुद्दे को दबाने का प्रयास बताया। साथ ही जूली ने शिक्षा व्यवस्था में बदलाव और स्किल आधारित शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि डिग्री के बावजूद बड़ी संख्या में युवा रोजगार से वंचित हैं। उनके अनुसार शिक्षा को रोजगार और कौशल से जोड़ना समय की जरूरत है।

चीनी की कीमतों में आया उछाल, आमजन पर भार

जूली ने कहा कि त्योहारों के सीजन में चीनी की मांग बढ़ती है, जिसका सीधा असर आम उपभोक्ता पर पड़ता है। उनका आरोप है कि गन्ने से एथेनॉल उत्पादन बढाने और चीनी के निर्यात में कमी जैसी नीतियों के बाद कीमतें बढ़ने पर अब आयात की बात की जा रही है। उन्होंने सरकार की नीतियों और बाजार की निगरानी पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसका सबसे ज्यादा असर आम और ग्रामीण परिवारों पर पड़ता है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery