Sunday, April, 05,2026

मंत्री का लहजा 'स्तरहीन', 'दिल्ली दरबार का एक्सटेंशन काउंटर बनी प्रदेश सरकार'

जयपुर: नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा पर राज्य के अधिकारियों और कर्मचारियों को डराने धमकाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन से बदतमीजी से बात करना भाजपा की प्रवृत्ति बन चुकी है। जूली ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के हालिया बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि अधिकारियों को धमकाने का उनका लहजा 'स्तरहीन' है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि संभवतः मुख्यमंत्री नहीं बनाए जाने और भजनलाल शर्मा को यह जिम्मेदारी मिलने से वे हताश हैं, जिसके चलते वे इस तरह का व्यवहार कर रहे हैं। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि शेखावत पहले भी जोधपुर ग्रामीण के तत्कालीन एसपी के खिलाफ मुख्यमंत्री को पत्र लिख चुके हैं। जूली ने आरोप लगाया कि राज्य में 'सिस्टम का पूर्ण ब्रेकडाउन' हो चुका है और सरकार पूरी तरह निष्क्रिय हो गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता के प्रति जवाबदेह होने के बजाय 'दिल्ली दरबार का एक्सटेंशन काउंटर' बन गई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery