Tuesday, April, 08,2025

प्रदेश में करीब 37 हजार शिक्षक थे अधिशेष... अधिशेष शिक्षकों को समायोजित कर शिक्षकों की कमी दूर की

शिक्षा विभाग में शिक्षकों की कमी अधिशेष शिक्षकों का समायोजन करने से कुछ हद तक पूरी हो गई है। प्रदेश में करीब 37 हजार शिक्षक विभिन्न जिलों में अधिशेष थे। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने अलग-अलग आदेश जारी करके प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल और स्कूल लेक्चरर का समायोजन नए स्कूल में किया है। शाला दर्पण पोर्टल पर रिक्त पदों के अनुसार विभिन्न जिलों में शिक्षकों को समायोजित किया है। शिक्षा विभाग में स्कूलों को क्रमोन्नत करने के कारण करीब 37 हजार शिक्षक अधिशेष हो गए थे। इसमें से करीब 30 हजार शिक्षकों पूर्व विद्यालयों और नजदीकी विद्यालयों में समायोजित कर दिया गया था, लेकिन 7 हजार शिक्षक अधिशेष थे, जिन्हें भी नई पोस्टिंग दी गई है।

प्रदेश में 9 हजार से अधिक स्कूल हुए क्रमोन्नत

शिक्षा विभाग में स्कूलों का समायोजन और क्रमोन्नत करने से शिक्षक अधिशेष में थे। प्रदेश में 3 हजार 737 हिंदी माध्यम की स्कूलों को महात्मा अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में क्रमोन्नत किया गया था। साथ ही उच्च प्राथमिक से उच्च माध्यमिक 1 हजार 831 स्कूल और उच्च प्राथमिक से उच्च माध्यमिक 1 हजार 831 स्कूल क्रमोन्नत किए गए हैं। क्रमोन्नत होने पर इन स्कूलों के शिक्षकों को बीते दिनों अलग-अलग आदेश जारी करके शिक्षा विभाग ने क्रमोन्नत स्कूल के टीचर्स को वहीं पर पदस्थापित कर दिया, वहीं हिंदी माध्यम से मुक्त हुए शिक्षकों को अब विभाग में पोस्टिंग दी गई है

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery