Saturday, September, 27,2025

मुंबई के 'ताज लैंड्स एंड' में गणेशोत्सव का भव्य आयोजन

जयपुर: मुंबई के ताज लैंड्स एंड में भव्य गणेशोत्सव का आयोजन किया गया। समारोह में परंपरा, भक्ति और सांस्कृतिक जीवंतता का अद्भुत संगम देखने को मिला। रंग-बिरंगी विसर्जन यात्रा, मधुर संगीत, ऊर्जावान नृत्य और त्योहारी व्यंजनों ने समारोह को आध्यात्मिक आनंद से भर दिया दिया।

उत्सव के मुख्य अतिथि डॉ. जगदीश चंद्र रहे, जिनका स्वागत ताज लैंड्स एंड, मुंबई के जीएम मोनक्रिफ एविएट और आयोजन टीम ने गर्मजोशी के साथ किया। डॉ. जगदीश चंद्र ने गहरे श्रद्धा भाव के साथ पूजा में भाग लिया और सुंदर सुसज्जित पंडाल में विराजमान भगवान गणेश से आशीर्वाद लिया। इस दौरान डॉ. चंद्र ने श्रद्धालुओं व शुभचिंतकों के साथ स्नेहपूर्वक संवाद किया। इस शाम की खासियत जीएम मोनक्रिफ एविएट का उत्कृष्ट आतिथ्य और गर्मजोशी भरा स्वागत रहा। डॉ. जगदीश चंद्र ने आयोजन टीम की ओर से किए गए शानदार प्रबंध और उत्सव की भावना की सराहना की। यह संध्या भक्ति, श्रद्धा और उत्साह के साथ बप्पा को समर्पित रही और संस्कृति, त्यौहार और सामूहिकता की अमिट छाप छोड़ गई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery