Wednesday, August, 26,2026

सफाई के लिए उतरी पूरी 'फौज'... 8 घंटे में 'चमका' सांगानेर-मानसरोवर

जयपुर: मानसून के बाद जमा कचरे और गंदगी पर नगर निगम ने अब सीधा वार शुरू कर दिया है। 'स्वच्छ जयपुर-स्वस्थ जयपुर' अभियान के पहले चरण में मंगलवार को सांगानेर और मानसरोवर में विशेष सफाई अभियान चला। आठ घंटे तक चले अभियान में सफाईकर्मियों के साथ Lit-ter Picker, Super Sucker, Hopper, Dumper और JCB सहित पूरी मशीनरी मैदान में उतरी और चिह्नित गंदगी वाले स्थानों की सफाई की गई। सांगानेर स्टेडियम से अतिरिक्त आयुक्त नरेंद्र बंसल ने हरी झंडी दिखाकर सफाई मशीनरी और टीमों को रवाना किया। इसके बाद सांगानेर और मानसरोवर जोन में Garbage Vulnerable Points (GVP), सड़क किनारे, डिवाइडर, मीडियन और सार्वजनिक स्थानों पर सफाई अभियान चलाया गया।

भारी कचरे और मलबे को जेसीबी व डंपर से हटाया गया, जबकि लिटर पिकर के जरिए छोटे कचरे को समेटा गया। जलभराव और जल निकासी वाले स्थानों पर सुपर सकर मशीन का इस्तेमाल किया गया। मशीनों के साथ सफाईकर्मियों की टीमों ने मौके पर जमा गंदगी को हटाकर कई स्थानों की तस्वीर बदल दी।

अब कचरा नहीं, मच्छरों पर भी हमला

अभियान का फोकस केवल कचरा उठाने तक सीमित नहीं रहेगा। जलभराव वाले स्थानों और मच्छरों के संभावित प्रजनन स्थलों पर एंटी-लार्वा गतिविधियां, फॉगिंग और कीटनाशक दवा का छिड़काव भी किया जाएगा। निगम का लक्ष्य मानसून के बाद चिह्नित गंदगी वाले स्थानों को गार्बेज फ्री करना और मौसमी बीमारियों पर रोक लगाना है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery