Tuesday, November, 25,2025

श्रीगंगानगर में कलेक्टर-ADM के खिलाफ पोस्टर वार

जयपुर: जिलों में कलेक्टर और राज्जनेताओं के बीच विवाद और टकराव सुशासन के लिए अच्छी बात नहीं है। लेकिन राजनेता यदि शासक दल के हों तो मामला और गंभीर बन जाता है। श्रीगंगानगर में कलेक्टर मंजू और भाजपा एमएलए जयदीप बिहाणी के बीच टकराव तूल पकड़ता जा रहा है और नए मोड़ पर जा पहुंचा है।

श्रीगंगानगर शहर में कलेक्टर और एडीएम के खिलाफ सड़कों पर पोस्टर-बैनर लगाए गए हैं। इनमें कलेक्टर से जवाब तलब किया गया है। नीचे जारी करने वाले का नाम लिखा गया है- 'समस्त भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता श्रीगंगानगर (राजस्थान)।' प्रशासन के जानकारों का कहना है कि प्रदेश के इतिहास में संभवतः यह पहली बार हो रहा है कि किसी व्यूरोक्रेट के खिलाफ शासक दल ही ऐसा आचरण करे। कलेक्टर से विधायक की नाराजगी और आक्रोश तो समझ में आने वाली बात है, लेकिन शासक दल के समूचे जिले के कार्यकर्ताओं को विवाद में पार्टी बनाना अनुचित और अस्वीकार्य है।
2016 बैच की IAS मंजू सितंबर 2024 से श्रीगंगानगर में कलेक्टर हैं। 10 साल की सर्विस में पहली बार कलेक्टर बनी हैं (शाहपुरा 22 दिन के लिए कलेक्टर रही थीं) और श्रीगंगानगर जैसे बड़े जिले की कमान संभाल रही हैं। जयदीप बिहाणी श्रीगंगानगर = से भाजपा विधायक हैं।

जानकारों का कहना है कि दरअसल कलेक्टर व जिला प्रशासन के दूसरे अधिकारियों तथा विधायक के बीच शुरू से संबंध तनावपूर्ण रहे हैं। दोनों पक्षों के बीच कई बार टकराव हुआ है। विधायक का आरोप है कि 'कलेक्टर कांग्रेस की एजेंट बनकर काम कर रही हैं। मेरा फोन तक नहीं उठाती हैं।' ताजा घटना पिछले सप्ताह की है। रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में समय पर नहीं पहुंचने को लेकर विधायक बिहाणी और कलेक्टर मंजू तथा एडीएम सुभाषचंद्र के बीच सार्वजनिक रूप से काफी कहासुनी हो गई थी। इसका विस्तृत ब्योरा दो रोज से मीडिया में प्रकाशित व प्रसारित हो रहा है। जिस तरह से विधायक ने ADM और कलेक्टर को फटकार लगाई, उससे पूरी ब्यूरोक्रेसी हतप्रभ है। कलेक्टर मंजू के तीखे तेवर की भी चर्चा है, जब उन्होंने विधायक से कहा, 'अपना हाथ
नीचा करके बात करिए।' आपसी कहासुनी और आरोप-प्रत्यारोप का जो ब्योरा सामने आया है, वह चौंकाने वाला और अरुचिकर है, लेकिन अब नौकरशाहों के खिलाफ रूलिंग पार्टी का पोस्टर वार स्थिति को गंभीर बना रहा है। ऐसा प्रदेश में पहली बार ही हो रहा है।

दुविधा में IAS अमिता शर्मा

IAS अमिता शर्मा की स्थिति रोचक व अजीब बन गई है। उन्हें अब Accounts Service की ऑफिसर संध्या शर्मा के अधीन रह कर काम करना होगा। पहली दुविधा तो यह कि IAS बन जाने के बावजूद भी उन्हें Finance Department के तहत Accounts में ही आज दिन तक काम करना पड़ रहा है। वहां वे Addl. Director की पोस्ट पर काबिज हैं। अभी तक उनके पास Director treasury and Accounts का भी Addl. Charge था, मतलब कि वे खुद ही अपनी 'बॉस' थी, लेकिन संडे को Finance Department ने Accounts Service की संध्या शर्मा को Director appoint कर दिया। अमिता पूर्ववत् Addl. Director ही रह गई और संध्या शर्मा उनकी 'बॉस' बन गई। यह नई दुविधा पैदा हो गई है। मजे की बात तो वह कि अमिता शर्मा जिस पोस्ट (Addl. Director L F.M.S.) पर थी, उस पर finance Dept. ने संडे के ऑर्डर में Accounts Service के ही ऑफिसर मनीष शुक्ला को appoint कर दिया है। लेकिन फिलहाल अमिता शर्मा की रवानगी तक उन्हें OSD रखा गया है। प्रशासनिक जानकारों का मानना है कि DOP का अमिता शर्मा के साथ यह सलूक समूचे IAS कैडर की प्रतिष्ठा व गरिमा के प्रतिकूल है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery