Sunday, June, 21,2026

नेपाल तक भागा, फिर भी नहीं बच पाया इनामी वारंटी

जयपुर: स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने फर्जी डिग्री और अंक तालिका रैकेट में फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी रितेश कुमार सिंह, निवासी मंझरिया गंगा, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। आरोपी पर विभिन्न विश्वविद्यालयों से हजारों छात्रों को बैकडेट में अवैध तरीके से डिग्रियां और मार्कशीट उपलब्ध कराने का आरोप है।

एसओजी के एडीजी विशाल बंसल ने बताया कि शारीरिक शिक्षा अध्यापक भर्ती परीक्षा-2022 में कई अभ्यर्थियों द्वारा संदिग्ध शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के आधार पर चयनित होने की शिकायत मिली थी। जांच में खुलासा हुआ कि दलालों और विश्वविद्यालयों के कुछ जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत से बैकडेट में दस्तावेज तैयार कराए गए थे।

जांच के दौरान ओपीजेएस विश्वविद्यालय, चूरू और जेएस विश्वविद्यालय, शिकोहाबाद (उत्तर प्रदेश) से जुड़े कई अहम नाम सामने आए। अब तक इन संस्थानों के चांसलर, संचालक  और पूर्व रजिस्ट्रार समेत 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 9 अप्रैल 2025 को ओपीजेएस विश्वविद्यालय में एसओजी की कार्रवाई के बाद रितेश अपनी संस्था छोड़कर फरार हो गया था। उसकी तलाश में लगातार दबिश दी गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बाद में अदालत से उसके खिलाफ स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी कराया गया और 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया। जांच एजेंसियों के अनुसार रितेश कुमार सिंह अपने सहयोगी प्रमोद पारीक के साथ मिलकर लखनऊ स्थित 'पीआर ग्रुप ऑफ एजुकेशनल सर्विसेज' के जरिए नेटवर्क संचालित कर रहा था।

लगातार ठिकाने बदलता रहा आरोपी

गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार ठिकाने बदलता रहा। पूछताछ में सामने आया कि वह करीब दो वर्षों तक भारत और नेपाल के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर छिपकर रह रहा था। एसओजी टीम ने लखनऊ, आगरा और आसपास के क्षेत्रों में लगातार निगरानी और तकनीकी पड़ताल के बाद उसे धर दबोचा। पूछताछ में रितेश ने स्वीकार किया है कि उसने हजारों छात्रों को अलग-अलग विश्वविद्यालयों से फर्जी तरीके से बैकडेट में विभिन्न पाठ्यक्रमों की डिग्रियां और अंकतालिकाएं उपलब्ध करवाई थीं।

मास्टरमाइंड हर्षवर्धन मीणा का भाई अरेस्ट

एसआई भर्ती परीक्षा-2021 पेपर लीक मामले में एसओजी ने पेपर लीक के मास्टरमाइंड हर्षवर्धन कुमार मीणा के भाई पुष्पेंद्र कुमार मीणा को गिरफ्तार किया है। जांच में खुलासा हुआ है कि एसआई भर्ती परीक्षा-2021 से पहले हर्षवर्धन कुमार मीणा ने लीक प्रश्नपत्र का सौदा स्वरूपचंद मीणा से 45 लाख रुपए में किया था। इसके बाद स्वरूपचंद के बेटे बृजेश कुमार मीणा को पुष्पेंद्र कुमार मीणा के माध्यम से सॉल्व्ड पेपर पढ़ाया गया। गिरफ्तार आरोपी पुष्पेंद्र पहले फायरमैन चालक के पद पर कार्यरत था। जांच में यह भी सामने आया है कि उसके खिलाफ वर्ष 2023 में अजमेर के सिविल लाइंस थाने में एक अन्य एफआईआर दर्ज है। उस पर राजस्व अधिकारी ग्रेड-2 और अधिशासी अधिकारी ग्रेड-4 भर्ती परीक्षा-2022 में जन्मतिथि में हेरफेर कर अपनी जगह किसी अन्य व्यक्ति को डमी अभ्यर्थी बनाकर परीक्षा दिलवाने का भी आरोप है।
 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery