Saturday, June, 27,2026

मरीजों की दवाओं पर 'डाका'... फार्मासिस्ट समेत दो को दबोचा

जयपुर: प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल सवाई मानसिंह अस्पताल में मरीजों के लिए आने वाली दवाओं की कथित चोरी और अवैध बिक्री का बड़ा खेल उजागर हुआ है। अस्पताल के ड्रग डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर और स्टोर से दवाइयां बाहर बेचने की कोशिश करते हुए एक निविदा फार्मासिस्ट और उसके साथी को सुरक्षा गार्डों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। रेस्को सुरक्षा एजेंसी के गाडों ने गुरुवार को बांगड़ परिसर के मुख्य द्वार पर दो युवकों को संदिग्ध हालत में रोका। तलाशी लेने पर उनके पास से एंटीबायोटिक श्रेणी के महंगे इंजेक्शन, एनएस की  बोतलें, सिरिंज और अन्य दवाइयां बरामद हुई।

पूछताछ में सामने आया कि पकड़ा गया बबन गोयल अस्पताल में संविदा फार्मासिस्ट है, जबकि दूसरा युवक मनोज दवाइयां अस्पताल से बाहर ले जा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल अधीक्षक डॉ. मृणाल जोशी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरे मामले में पुलिस को सूचना देने, एफआईआर दर्ज कराने और संबंधित ठेका फर्म के खिलाफ भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। एसएमएस थाने के एएसआई राजेंद्र शर्मा ने बताया कि मनोज के पिताजी बीमार थे। इसके लिए वह दवाई लेने आया था।

SMS में कैसे चलता है 'दवा सिंडिकेट'?

सूत्रों का दावा है कि अस्पताल में मरीजों के लिए आने वाली दवाओं और उपकरणों को गायब करने का खेल लंबे समय से चल रहा है, जिसमें स्टोर, DDC और निविदाकर्मियों की मिलीभगत की आशंका जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, जिन दवाओं पर अधिक प्रिंट रेट अंकित होता है, उन्हें निशाना बनाया जाता है। आरोप है कि स्टोर में उपलब्ध दवाओं को रिकॉर्ड में ही 'एनए' (नॉट अवेलेबल) दर्शा दिया जाता है।

1500 रुपए में हुआ 'सौदा', बैग में भरकर पहुंचाई दवाइयां

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि फार्मासिस्ट बबन ने अस्पताल के स्टोर और DDC से दवाइयां निकालकर मनोज को बेच दी थीं। इसके बदले उसने 1500 रुपए ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के जरिए प्राप्त किए। दवाइयों की बाजार कीमत करीब 10 हजार रुपए बताई गई। पकड़े जाने पर मनोज ने दावा किया कि वह भर्ती मरीज के लिए दवाइयां ले जा रहा है, लेकिन जब संबंधित वार्ड के रेजिडेंट डॉक्टरों से पुष्टि कराई गई तो उन्होंने ऐसे किसी मरीज या दवा की मांग से साफ इनकार कर दिया। चरक भवन स्थित वेयरहाउस के इंचार्ज श्याम गुप्ता के अनुसार, फार्मासिस्ट बबन की गतिविधियां पहले से संदिग्ध थीं। दो दिन पहले ही उसे चेतावनी दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद वह कथित रूप से दवाइयों की हेराफेरी करते पकड़ा गया।

स्टोर और DDC के बीच चलता है पूरा नेटवर्क

जानकारों का कहना है कि यह खेल अकेले किसी एक व्यक्ति के बूते का नहीं है। स्टोर और ड्रग डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर (DDC) के स्तर पर समन्वय के बिना इतनी बड़ी मात्रा में दवाओं की हेराफेरी संभव नहीं है। मरीजों के लिए उपलब्ध दवाओं को रिकॉर्ड में कम दिखाकर उनकी निकासी का रास्ता बनाया जाता है। अस्पताल में कई ऐसी दवाइयां और उपकरण आते हैं, जो डॉक्टर की इंडेंट पर बाहर से मंगवाए जाते हैं। इनकी आपूर्ति में समय लगने पर मरीज और उनके परिजन मजबूरी में बाजार से खरीद लेते हैं। इलाज के बाद बची हुई दवाइयां कई बार अस्पताल में ही रह जाती हैं। आरोप है कि बाद में इन्हीं दवाइयों को दोबारा बेचकर फायदा कमाया जाता है। SMS अस्पताल में करीब 100 निविदाकर्मी और लगभग 2 हजार हेल्पर विभिन्न इकाइयों में कार्यरत हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery