Thursday, February, 12,2026

राजस्थान के 199 विधानसभा क्षेत्रों से 41.85 लाख नाम कटे

जयपुर: चुनाव आयोग ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल, राजस्थान और पुडुचेरी में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की। पश्चिम बंगाल में 58.20 लाख, राजस्थान में 41.85 लाख और पुडुचेरी में करीब 85 हजार मतदाताओं के नाम सूची से हटाने के लिए चिन्हित किए गए हैं। आयोग के अनुसार, घर-घर जाकर सत्यापन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब दावा-आपत्ति और सुनवाई का चरण शुरू होगा। SIR का दूसरा चरण फरवरी 2026 तक चलेगा और अंतिम मतदाता सूची 14 फरवरी 2026 को प्रकाशित की जाएगी। गोवा में 1.01 लाख और लक्षद्वीप 1616 मतदाताओं के नाम हटाए गए है। राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि प्रक्रिया के दौरान सूची से हटाए गए मतदाताओं में 24.80 लाख स्थायी रूप से स्थानांतरित, 4.57 लाख अनुपस्थित, 8.75 लाख दिवंगत और 3.44 लाख डुप्लीकेट पंजीकरण वाले शामिल हैं। वहीं, 27 हजार मतदाताओं के नाम अन्य कारणों से हटाए गए हैं।

61 हजार से अधिक बीएलओ ने दिन-रात किया काम

एसआईआर के आंकड़ों के अनुसार, राजस्थान में कुल मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 48 लाख 84 हजार 479 है। अब तक 5 करोड़ 5 लाख 90 हजार 361 गणना प्रपत्र प्राप्त हो चुके है। यह प्रक्रिया 41 जिलो, 199 ईआरओ, 850 एईआरओ और 61 हजार से अधिक बीएलओ के समन्वित प्रयासों से पूरी हुई। राजनीतिक दलों की सहभागिता भी उल्लेखनीय रही, जिनके 1.04 लाख से अधिक बीएलए ने सहयोग किया। प्रदेश के 199 विधानसभा क्षेत्रों की एसआईआर ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की गई है। अंता में उपचुनाव के कारण प्रक्रिया अभी तक नहीं हुई।

11 लाख वोटर्स को नोटिस

महाजन ने बताया कि नाम हटाए गए मतदाताओं को अब नोटिस नहीं दिया जाएगा, लेकिन आपत्ति होने पर वे दस्तावेजों के साथ दावा प्रस्तुत कर अपना नाम पुनः जुड़वा सकते हैं। वहीं, लगभग 11 लाख ऐसे मतदाता, जिनकी मैपिंग नहीं हो पाई है, उन्हें 15 जनवरी 2026 तक नोटिस जारी किए जाएंगे। ऐसे मतदाता आवश्यक दस्तावेज जमा कर अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करवा सकेंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery