Saturday, December, 27,2025

एक-दूजे के हुए श्रेयांश और उर्मिला, हस्तियों ने दिया आशीर्वाद

जयपुर: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और उषा राठौड़ के पुत्र श्रेयांश राठौड़ और इंदरलाल बोराणा की पुत्री उर्मिला का विवाह पाली के गर्ल्स कॉलेज ग्राउंड, सर्किट हाउस के पास आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में शीर्ष राजनीतिक हस्तियां, वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने समारोह में पहुंचकर वर-वधू को आशीर्वाद दिया और दोनों परिवारों को शुभकानाएं दी।

समारोह में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और डॉ. प्रेमचंद बैरवा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत मौजूद रहे। इस अवसर पर मौजूद अन्य प्रमुख हस्तियों में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर, कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, पाली के पूर्व सांसद पुष्प जैन, बद्रीराम जाखड़, सांसद मंजू शर्मा, सांसद राव राजेंद्र सिंह, पूर्व सांसद रामचरण बोहरा, कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा, अविनाश गहलोत, पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर, भाजपा नेता सतीश पूनियां, पूर्व विधायक अशोक लाहोटी, अजय पाल सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी, विधायक कालीचरण सराफ, विधायक जितेंद्र कुमार गोठवाल, विधायक अंशुमान सिंह भाटी, विधायक बाल मुकुंदाचार्य, राजस्थान हेरिटेज कंजर्वेशन एंड प्रमोशन अथॉरिटी के चेयरमैन ओंकार सिंह लखावत, लक्ष्यराज सिंह मेवाड़, सांसद सुमेधानंद सरस्वती, मंत्री जवाहर सिंह बेदम, मंत्री झाबर सिंह खर्रा, सांसद सी.पी. जोशी, पूर्व जेडीए चेयरमैन महेंद्र सिंह, पूर्व विधायक शंकर सिंह राजपुरोहित, विधायक शोभा चौहान समेत अनेक गणमान्य लोग शामिल थे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery