Monday, March, 16,2026

स्व. धारा सोनी की चौथे की बैठक में अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

जयपुर: फस्र्ट इंडिया समूह के दैनिक हिंदी अखबार 'सच बेधड़क' के कार्यकारी संपादक पंकज सोनी की माताजी स्व. धारा सोनी की चौथे की बैठक रविवार को एसएफएस कम्युनिटी सेंटर, अग्रवाल फार्म, मानसरोवर, जयपुर में आयोजित की गई। कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक, पत्रकारिता जगत और समाज व परिवार से जुड़े लोगों ने स्व. धारा सोनी को श्रद्धांजलि अर्पित को।

फर्स्ट इंडिया न्यूज और भारत 24 के सीएमडी डॉ. जगदीश चंद्र, फर्स्ट इंडिया न्यूज के सीईओ व मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा ने चौथे की बैठक में पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। शोकसभा में पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व हरियाणा प्रभारी सतीश पूनियां, विधायक गोपाल शर्मा, पूर्व विधायक अशोक लाहोटी, मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक आनंद शर्मा, प्रेस सलाहकार हरिन जोशी, सच बेधड़क के संपादक मनोज माधुर व फर्स्ट इंडिया न्यूज चैनल के संपादक जिनेंद्र सिंह शेखावत, भाजपा नेता रवि नैयर, पूर्व उपमहापौर मनीष पारीक, भाजपा नेता प्रवेंद्र भारद्वाज, मुकेश भारद्वाज, विष्णु चेतानी, पार्षद रजत विश्नोई, पार्षद अभय पुरोहित डॉ. प्रवीण मंगलुनिया, काले हनुमान मंदिर के युवाचार्य योगेश शमां, पीसीसी महासचिव जसवंत गुर्जर, विप्र कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष महेश शर्मा, आरतिया के मुख्य संरक्षक आशीष सराफ, होटल फेडरेशन राजस्थान अध्यक्ष हुसैन खान, धरोहर बचाओ समिति के एडवोकेट भारत शर्मा सहित पत्रकार जगत से जुड़े एवं अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

लोकसभा अध्यक्ष व सीएम ने जताया शोक

स्व. धारा सोनी पत्नी स्व. रामस्वरूप सोनी का गुरुवार को 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। उनके निधन पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर, सांसद सीपी जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उद्योग मंत्री राज्यवर्धन राठौड़, स्वयं सेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक निम्बाराम सहित अनेक प्रमुख हस्तियों ने शोक संदेश भेजकर दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery