Wednesday, October, 14,2026

अब छोटे किसान भी बनेंगे पक्के मकान के हकदार

बारां/जयपुर: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को बारां दौरे के दौरान राजस्थान के ग्रामीण परिवारों, किसानों और महिलाओं के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। बारां कृषि उपज मंडी में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत राजस्थान के लिए 3,473 करोड़ रुपए की लागत से 2 लाख 89 हजार 355 नए आवासों की स्वीकृति दी। साथ ही कृषि उन्नति योजना और प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के लिए 340.59 करोड़ रुपए की स्वीकृति का पत्र मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को सौंपा। चौहान ने बताया कि अब दोपहिया वाहन रखने वाले परिवार भी प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत पक्के मकान के लिए पात्र हो सकेंगे। मासिक आय की सीमा 10 हजार से बढ़ाकर 15 हजार रुपए कर दी गई है। छोटे किसानों को भी योजना में शामिल किया गया है। अब 5 एकड़ तक असिंचित अथवा 2.5 एकड़ तक सिंचित भूमि वाले किसान आवास सहायता के पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि राजस्थान में 29 लाख 13 हजार 749 नए संभावित लाभार्थियों का सर्वे किया गया है।

फिजिकल वेरिफिकेशन के बाद पात्र परिवारों को आवास आवंटित किए जाएंगे। जिला और पंचायत स्तर पर सूचियां प्रदर्शित कर आपत्तियां सुनी जाएंगी, ताकि पात्र परिवारों के नाम गलत तरीके से सूची से न हटें। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 1 लाख 2 हजार लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से नए मकानों की चाबियां सौंपी गई। प्रदेश के सभी जिलों में प्रोटोटाइप आवासों का शिलान्यास भी किया गया। आवास प्लस 2024 के तहत वर्ष 2026-27 के लिए 2.89 लाख आवासों का लक्ष्य और करीब 4,600 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत किए जाने की जानकारी दी गई।

किसान-गांवों से समृद्ध होगा राजस्थान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि डबल इंजन सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित राजस्थान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। सरकार का लक्ष्य किसान, महिला, युवा और मजदूर सहित हर परिवार के जीवन को बेहतर बनाना है। उन्होंने कहा कि किसान और गांव समृद्ध होंगे तो राजस्थान और देश भी समृद्ध होगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि बारां और झालावाड़ में कुल 1,258 करोड़ रुपए के 98 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। पिछले ढाई वर्षों में बारां के लिए 3,316 करोड़ और झालावाड़ के लिए 6,474 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery