Wednesday, November, 05,2025

ढाई साल से गृह विभाग की कमान एक ही अफसर के हाथ

जयपुर: सीनियर आईएएस आनंद कुमार पिछले ढाई साल से गृह विभाग की कमान संभाले हुए हैं। हाल के वर्षों में इस अति महत्वपूर्ण और जिम्मेदारी पूर्ण कुर्सी पर इतने लंबे समय तक काबिज रहने वाले वे दूसरे आईएएस अफसर हैं। बीते 25 वर्षों में एक दर्जन आईएएस इस विभाग की कमान संभाल चुके हैं। लेकिन इनमें से केवल वी.एस. सिंह ही ऐसे आईएएस थे, जो 3 साल (जून 2005 से जून 2008) तक इस कुर्सी पर काबिज रहे थे। रोहित कुमार सिंह सबसे कम समय मात्र 48 दिन ही इस कुर्सी पर रहे थे।

एसीएस आनंद कुमार (1994 बैच आईएएस) ने ट्रांसफर पोस्टिंग मामले में अन्य रिकॉर्ड भी बनाए हैं। वे अकेले आईएएस हैं, जो राज्य के प्रशासनिक इतिहास में, दो-दो सरकार के विश्वस्त रहते हुए गृह जैसे प्रमुख विभाग के मुखिया रहे हैं। पिछली गहलोत सरकार में अक्टूबर 2022 में उन्होंने प्रमुख सचिव रहते गृह विभाग की कमान संभाली थी। सरकार बदल जाने के बावजूद वे यथावत इसी पद पर काबिज हैं और जनवरी 2024 में एसीएस
की रैंक में प्रमोट भी हुए हैं। 

वर्तमान में दो-दो सरकारों में एक ही पद पर काबिज रहने वाले आईएएस में आनंद कुमार के अलावा अखिल अरोड़ा (एसीएस वित्त) ही इस श्रेणी में आते हैं। बल्कि अखिल अरोड़ा तो 4 साल 6 माह से यह जिम्मेदारी संभाले हुए हैं। प्रदेश में लंबे समय तक एक ही कुर्सी पर आईएएस अफसरों के बने रहने का इतिहास और परंपरा नहीं है। बल्कि कई आईएएस के तो एक साल में ही दो-दो और तीन-तीन ट्रांसफर हुए हैं। इस संबंध में आनंद कुमार ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। लगातार दो-दो लंबी पारी खेलने का रिकॉर्ड। वे अक्टूबर 2022 में गृह विभाग में आने से पहले राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव थे। वहां भी उन्होंने सवा दो साल (जुलाई 2020 से अक्टूबर 2022) की लंबी पारी खेली थी। इस पद पर भी उनसे पहले, हाल के वर्षों में कोई आईएएस अफसर इतने लंबे समय तक नहीं रहा था। तब रेवेन्यू के अलावा चार अन्य विभागों की भी जिम्मेदारियां आनंद कुमार के पास थीं और तब वे आधा दर्जन मंत्रियों को रिपोर्ट करते थे।

आनंद कुमार की छवि एक कर्मठ, साइलेंट वर्कर, नॉन-कंट्रोवर्सियल और रिजल्ट ओरिएंटेड अफसर की है। उनके रिटायरमेंट में अभी दो साल का लंबा समय बाकी है। यह तो तय है कि जब भी आईएएस की तबादला सूची आएगी, गृह विभाग से उनका बदलाव होगा। अब सरकार उन्हें नई कौन सी बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपती है, इसे लेकर सीनियर ब्यूरोक्रेट्स अटकलें लगा रहे हैं।

इस क्रम में एक जानकारी देना सामयिक होगा- भजन लाल सरकार में आरपीएससी का चेयरमैन बनाए जाने पर आनंद कुमार के नाम पर विचार हुआ था। मामला काफी आगे बढ़ भी गया था, लेकिन चर्चा यह है कि स्वयं आनंद कुमार ने ही अजमेर जाने में अपनी अनिच्छा सरकार को जता दी थी। हालांकि चेयरमैन की नियुक्ति का मामला अभी भी लंबित है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery