Thursday, November, 27,2025

शिवालयों में 'हर-हर महादेव' की गूंज... रुद्राभिषेक से गूंजे मंदिर

जयपुर: सावन मास के दूसरे सोमवार को गुलाबी नगरी शिवमय हो गई। शिवालयों में भगवान शिव के प्रति अपार श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। सुबह से ही गलता तीर्थ से कांवड़ यात्राएं निकली, जो शहर के प्रमुख शिव मंदिरों ताड़केश्वर महादेव, झारखंड महादेव, प्रतापेश्वर और अन्य मंदिरों तक पहुंचीं। श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के जयघोष के साथ भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। वैशाली नगर, मालवीय नगर, सांगानेर और चौड़ा रास्ता सहित कई इलाकों के मंदिरों में भक्तों की कतारें लगीं। सावन के इस पावन अवसर पर जयपुर में शिवभक्तों की श्रद्धा और उत्साह का माहौल शहर के हर कोने में देखने को मिला, जिसने इस धार्मिक पर्व की गरिमा को और बढ़ा दिया। रविवार देर रात गलता तीर्थ से निकली कांवड़ यात्राएं तड़के शहर के विभिन्न शिवालयों में पहुंचीं। कांवड़ियों ने 'बोल बम' के जयकारों के साथ जलाभिषेक किया। इस दौरान सामाजिक संस्थाओं और मोहल्ला समितियों ने जल, शर्बत और फलाहार की व्यवस्था की। पुलिस और स्वयंसेवकों ने श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित किया।

देवस्थान मंत्री ने प्रतापेश्वर मंदिर में किया रुद्राभिषेक

सावन मास के दूसरे सोमवार पर देवस्थान विभाग ने प्रदेश के 80 से अधिक शिव मंदिरों में रुद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित किए। जयपुर के त्रिपोलिया बाजार स्थित प्राचीन प्रतापेश्वर मंदिर में देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने सहस्त्रधारा रुद्राभिषेक किया। मंत्रोच्चार के बीच संपन्न इस अनुष्ठान में मंत्री ने लोकमंगल, राष्ट्रकल्याण और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की प्रार्थना
की। गोवर्धन कॉलोनी के विश्वेश्वर महादेव मंदिर में विधायक गोपाल शर्मा ने सावन के दूसरे सोमवार पर शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा का अनुष्ठान किया। इस भव्य कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों और मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुईं। पूजा-आरती के साब विधायक शर्मा ने शिवलिंग का पूजन किया

सावन सोमवार और कामिका एकादशी का संयोग

सावन मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी भी सोमवार के दिन थी, जिससे ज्योतिष की दृष्टि से यह दिन अत्यंत शुभ बन गया। एक ओर जहां भोलेनाथ के भक्तों ने सावन सोमवार की विशेष पूजा और व्रत रखकर महादेव की कृपा प्राप्त की, वहीं वैष्णव परंपरा से जुड़े आस्थावान लोगो ने भगवान विष्णु की आराधना करते हुए कामिका एकादशी का व्रत रखा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery