Monday, November, 03,2025

जयपुर में निकलेंगी पदयात्रा, सांस्कृतिक झांकियां व एकता मार्च

जयपुर: सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती शुक्रवार को जयपुर और राजस्थान के विभिन्न जिलों में मनाई जाएगी। राजधानी जयपुर में गांधी सर्किल से सुबह 6 बजे एकता मार्च का शुभारंभ होगा। यह मार्च बिड़ला मंदिर, रामबाग और अंबेडकर सर्किल होते हुए अमर जवान ज्योति पर समाप्त होगा। प्रदेश के सभी थाना स्तर पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन होगा, जिसमें पुलिसकर्मी, आरएसी जीआरपी जवान, सुरक्षा सखी और स्थानीय नागरिक भाग लेंगे।

मुख्य सचिव सुधांश पंत ने गुरुवार को सचिवालय में बैठक कर सभी कार्यक्रमों के सुचारू संचालन के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक जिले और संसदीय क्षेत्र में आयोजित पदयात्रा, प्रतियोगिता और सांस्कृतिक गतिविधियों में आमजन की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा। देशभर में 6 अक्टूबर से चल रहे सरदार@ 150 यूनिटी मार्च अभियान का समापन 6 दिसंबर को स्टेच्यू ऑफ यूनिटी पर होगा।

इस अभियान का उद्देश्य युवाओं और नागरिकों को सरदार पटेल की विरासत के प्रति जागरूक करना और राष्ट्रीय एकता व देश सेवा की भावना को प्रोत्साहित करना है। 31 अक्टूबर से 25 नवंबर तक जिला स्तरीय पदयात्राएं आयोजित होंगी, जबकि 26 नवंबर को करमसाड़ से शुरू होने वाली 150 किलोमीटर लंबी पदयात्रा स्टेच्यू ऑफ यूनिटी पर समाप्त होगी। एकता मार्च सुबह 7 बजे गांधी सर्किल से शुरू होगा।

उद्योग एवं खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ पदयात्रा मार्ग का निरीक्षण करेंगे और श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। दोपहर 1 बजे अल्बर्ट हॉल से शुरू होने वाली शोभायात्रा में 26 राज्यों की सांस्कृतिक झांकियां प्रदर्शित होंगी, जो राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक समरसता का प्रतीक होंगी। उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी भी सरदार पटेल जयंती समारोह और यूनिटी मार्च में शिरकत करेंगी।

राज्यपाल, मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने प्रदेशवासियों को पटेल जयंती की बधाई दी और राष्ट्र की एकता बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने सरदार पटेल के साहस, संगठन क्षमता और दृढ़ संकल्प को याद करते हुए युवाओं से अनुशासन, निष्ठा और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा लेने को कहा।

पुष्पांजलि व खेल कार्यक्रम

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस और सरदार पटेल की जयंती पर सुबह 11 बजे सर्वधर्म प्रार्थना सभा और पुष्पांजलि कार्यक्रम होगा। 24 नवंबर से खेलो इंडिया गेम्स का आयोजन होगा, जिसमें प्रतिभागियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

सांस्कृतिक और सामुदायिक गतिविधियां होंगी आयोजित

जयंती पर पदयात्रा में पौधारोपण, महिला व स्वास्थ्य शिविर, योग कार्यक्रम और वोकल फॉर लोकल जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। रन फॉर यूनिटी में एक किलोमीटर दौड़ आयोजित होगी, जिसका फोटो-वीडियो राजस्थान पुलिस के सोशल मीडिया पर साझा किया जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery