Monday, November, 03,2025

सरदार पटेल की जयंती पर होने वाले कार्यक्रमों में खेल व योग भी: राठौड़

जयपुर: भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर 6 अक्टूबर से 6 दिसंबर, 2025 तक एकता मार्च अभियान चलाया जा रहा है। जिला स्तर पर पदयात्रा का आयोजन 31 अक्टूबर से 15 नवंबर तक होगा। राष्ट्रीय स्तर पर पदयात्रा 26 नवंबर से 6 दिसंबर तक आयोजित होगी। यह पदयात्रा सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्मस्थली करमसाद से एकता नगर (स्टैच्यू ऑफ यूनिटी) तक जाएगी। 152 किलोमीटर की इस पदयात्रा में प्रदेश के सभी जिलों से दो-दो प्रतिनिधि जाएंगे। सवाई मानसिंह स्टेडियम स्थित क्रिकेट अकादमी में संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़, सरदार@ 150 कार्यक्रम के प्रदेश प्रभारी व विधायक खंडार जितेंद्र गोठवाल, शासन सचिव, युवा मामले एवं खेल विभाग व अध्यक्ष राजस्थान युवा बोर्ड डॉ. नीरज के. पवन, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा व भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अंकित चेची मौजूद थे।

 

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery