Friday, December, 19,2025

देश व घर दोनों को संभाल रही महिलाएं: भजनलाल

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को जवाहर कला केंद्र में सरस राजसखी राष्ट्रीय मेले का भव्य शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देशभर की महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाई गई स्टॉल्स का अवलोकन किया, उत्पादों की गुणवत्ता देखी और महिलाओं के हुनर की भरपूर प्रशंसा की। मुख्यमंत्री ने लखपति दीदी योजना से जुड़ी महिलाओं एवं स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों से आत्मीय संवाद किया। महिलाओं ने बताया कि वे दिनभर मेले में काम करने के बाद घर लौटकर बच्चों और पति की देखभाल करती हैं। इस पर सीएम ने कहा, मुझे अपनी बहनों पर गर्व है। वे एक नहीं, बल्कि चार-पांच काम एक साथ कर रही हैं। घर संभालने के साथ-साथ देश की अर्थव्यवस्था में भी अहम भूमिका निभा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण महिलाएं सशक्त हो रही हैं, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नया बल मिल रहा है। उन्होंने सरस मेले को आत्मनिर्भर भारत और आत्मनिर्भर राजस्थान के संकल्प का जीवंत प्रतीक बताया। सीएम ने जोर देकर कहा कि जब सही नीति, मजबूत संस्थागत ढांचा और प्रभावी क्रियान्वयन एक साथ आते हैं तो ग्रामीण महिलाओं के जीवन में स्थायी और समावेशी परिवर्तन लाना संभव हो जाता है।


24 राज्यों की 300 स्टॉल्स, 4 जनवरी तक चलेगा मेला

सरस राजसखी राष्ट्रीय मेला 4 जनवरी 2026 तक चलेगा। इसमें राजस्थान सहित देश के 24 राज्यों की लगभग 300 स्टॉल्स लगाई गई हैं। इन स्टॉल्स पर ग्रामीण भारत की समृद्ध परंपराएं, लोक कला, हस्तशिल्प, हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट और पारंपरिक वस्त्रों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया जा रहा है। मेले में ग्रामीण महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पाद आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। कार्यक्रम में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, अतिरिक्त मुख्य सचिव ग्रामीण विकास श्रेया गुहा, राजीविका की स्टेट मिशन निदेशक नेहा गिरी सहित अन्य अधिकारी और आमजन उपस्थित रहे।

रबी सीजन में किसानों को मिले निर्बाध बिजली

सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा गत दो वर्षों में लिए गए निर्णयों से प्रदेश की विद्युत उत्पादन क्षमता में वृद्धि हुई है। साथ ही किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराने के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं। उन्होंने ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि रबी सीजन में किसानों को पर्याप्त और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। शर्मा गुरुवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में विद्युत आपूर्ति संबंधी समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने राज्य में विद्युत आपूर्ति की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों एवं कार्मिकों की फील्ड विजिट बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही बिजली की मांग के अनुरूप उत्पादन का संतुलन बनाने की स्थायी कार्ययोजना तैयार कर मुख्यमंत्री कार्यालय को अवगत कराने को कहा। मुख्यमंत्री ने बैटरी स्टोरेज के साथ सौर ऊर्जा उत्पादन के लिए नए क्षेत्रों में संभावनाएं तलाशने और पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना में प्रगति लाने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर ऊर्जा राज्य मंत्री हीरालाल नागर, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित ऊर्जा विभाग के उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery