Friday, December, 26,2025

'खेलो इंडिया' ने खेल संस्कृति को किया जीवंतः मुख्यमंत्री

जयपुर: सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के समापन समारोह को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली संबोधन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश खेल क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने बताया कि 'खेलो इंडिया' ने खेल संस्कृति को जीवंत किया है। राज्य सरकार ने राजस्थान टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम, स्पोर्ट्स लाइफ इंश्योरेंस स्कीम लागू की है और जिलों में खेल अकादमियों को सशक्त किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में खेल मैदान विकसित किए जा रहे हैं तथा 'खेलो राजस्थान यूथ गेम्स' का आयोजन होगा। समारोह में मुख्यमंत्री ने क्रिकेट विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, सांसद मंजू शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

'फिट खिलाड़ी ही विकसित राष्ट्र की नींव'

जोधपुर। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि जो राष्ट्र शारीरिक रूप से फिट होता है, वही विकसित राष्ट्र बनता है। खिलाड़ियों का अनुशासन, परिश्रम और आत्मविश्वास ही स्वस्थ, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला है। केंद्रीय मंत्री गुरुवार को क्रीड़ा संगम गौशाला मैदान में आयोजित सांसद खेल महोत्सव 2025 के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। शेखावत ने कहा कि राजस्थान के खिलाड़ियों ने न
केवल राष्ट्रीय स्तर पर, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि सांसद खेल महोत्सव केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि सशक्त और स्वस्थ भारत के निर्माण का एक व्यापक अभियान है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery