Tuesday, May, 26,2026

घरों के बाहर लगे पोस्टर, 'इस गली के सभी मकान बिकाऊ'

जयपुर: पानी की हर एक बूंद के लिए तरसते लोग, सिर पर घड़े व बाल्टियां रखकर पानी लाती महिलाएं और पानी के लिए हर पल नलों की तरफ ताकती निगाहें। यह नजारा रेगिस्तानी इलाकों में दूरदराज की ढाणियों का नहीं, बल्कि राजधानी जयपुर से महज 80 किमी दूर उपखंड मुख्यालय सांभर कस्बे का है, जहां पानी की किल्लत के चलते करीब दस मोहल्लों के सैकड़ों लोग अपनी पुश्तैनी हवेलियां और मकान छोड़कर पलायन करने को मजबूर हैं।

इसके लिए बाकायदा लोगों ने गलियों और घरों के बाहर पोस्टर बैनर लगाकर सरकार के हर घर तक नल और पानी पहुंचाने के दावों की पोल खोल दी है। सांभर के वार्ड 22 और 23 में स्थित चारभुजा मंदिर की गली, चौर्धारयों की गली, जोशियों की गली, कालानियों की गली, दादूद्वारे की गली, शेषनारायण जी की गली, लक्ष्मीनाथजी के मंदिर की गली, लाहोटियों की गली, मंडी की गली व झंडे की गली में लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। इन लोगों का कहना है कि तीन दिन के अंतराल में चार-पांच घड़े पानी आता है। आधा किमी दूर नलों से बाल्टियां व घड़ों में पानी लाकर प्यास बुझा रहे हैं। इसलिए सामूहिक पलायन करने को मजबूर हैं।

कई लोग छोड़ गए घर, बचे हुए परेशान

दरअसल, सांभर के पांच मोहल्लों के लोगों ने अपने घरों के बाहर पलायन के पोस्टर लगाए हैं, जिनमें साफ तौर पर लिखा है कि पानी की किल्लत के चलते कई लोग इन मोहल्लों में अपने पूर्वजों की जमीन और घर छोड़कर दूसरे इलाकों में पलायन कर गए हैं। जो रह गए हैं, उन्हें भी अन्यत्र बसने के अलावा कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा है।

पानी की टंकी के लिए लंबा इंतजार

सरकारी दावों के खोखलेपन की एक बानगी देखें कि चारभुजा मोहल्ला, कालानियों की गली, जोशियों की गली, चौधरियों की गली, लक्ष्मीनारायण मंदिर मोहल्ला आदि इलाकों में पानी की सप्लाई के लिए टंकी की स्वीकृति कई सालों पहले मिली थी, लेकिन यह टंकी स्थानीय राजनीति और लालफीताशाही का ऐसा शिकार हुई कि आज तक इसका काम शुरू नहीं हो पाया है।

व्यवसायी से गृहिणी तक सबकी एक ही मजबूरी

व्यवसायी पराग पोद्दार बताते हैं कि उनकी हवेली 250 साल पुरानी है। उनका परिवार चार पीढ़ियों से इसमें रह रहा है, लेकिन जब पानी ही नहीं आ रहा तो उन्हें मजबूरी में यह जगह छोड़नी पड़ेगी। हर जगह गुहार लगा चुके। वहीं, गृहिणी संतोष सैन की भी यही पीड़ा है। वे बताती हैं कि दो कनेक्शन हैं, लेकिन मजबूरी में टैंकर से पानी मंगवाते हैं।

चार साल पहले मकान बनवाया, अब बेचने की मजबूरी

ज्वेलर ललित सोनी का कहना है कि उन्होंने करीब चार साल पहले लाखों रुपए खर्च कर मकान बनवाया है। लंबे समय से पानी की सप्लाई के लिए टंकी बनने की चर्चा है, लेकिन अभी तक काम भी शुरू नहीं हुआ है। अब उन्होंने भी मकान बेचकर नया आशियाना तलाशने का मानस बनाया है।

सांभर की जनता से सौतेला व्यवहारः MLA

फुलेरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक विद्याधर चौधरी का कहना है कि भाजपा सरकार सांभर-फुलेरा की जनता से सौतेला व्यवहार कर रही है। उन्होंने दो बार विधानसभा में मुद्दा उठाया। पीएचईडी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी खुद स्वीकार कर चुके हैं कि डिमांड की तुलना में आथा ही पानी दिया जा रहा है। बीसलपुर से सांभर के बीच नई लाइन डालने का बहाना बनाकर सरकार सांभर की जनता को प्यासा रख रही है, जबकि गोविंदी के रास्ते पानी पहुंचाने की वैकल्पिक व्यवस्था भी वे खुद मंत्री को बता चुके हैं।

टेंडर में अड़चन है तो पता करेंगे: पूर्व MLA

फुलेरा से भाजपा के पूर्व विधायक निर्मल कुमावत का कहना है कि भाजपा सरकार आने के बाद ही अमृत योजना के तहत टंकी बनवाने की स्वीकृति मिली है। उसका टेंडर भी हो चुका है। अब कोई तकनीकी दिक्कत है तो पता करवाते है। प्रयास करते हैं कि जल्द टंकी बने। पानी की समस्या है। इसलिए वहां पलायन के पोस्टर लगे हैं।

लोग परेशान, इसलिए लगाए पोस्टर: SDM

सांभर एसडीएम अंजू वर्मा का कहना है कि पीएचईडी के सहायक अभियंता को जल्द स्थाई समाधान तलाशने के निर्देश दिए हैं। लोग परेशान हैं, इसलिए पोस्टर लगाए हैं।

ऊंचाई पर स्थित मोहल्लों में समस्याः संजय

पीएचईडी के सहायक अभियंता संजय का कहना है कि बीसलपुर से सांभर तक नई पाइपलाइन बिछाई जा रही है। आगे से ही पानी पर्याप्त नहीं मिल रहा है, जिन मोहल्लों में पानी की समस्या है। वे काफी ऊंचाई पर हैं। इसलिए पानी पहुंच नहीं पा रहा है। आज हमने सभी मोहल्लों का जायजा लिया है। इस समस्या का स्थाई समाधान खोज रहे हैं। इन मोहल्लों में पानी की सप्लाई के लिए एक टंकी बनना भी प्रस्तावित है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery