Monday, May, 18,2026

'मेरा फोकस ढाई साल बाद होने वाले विधानसभा चुनाव पर'

जयपुर: पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने भाजपा प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल की हालिया बयानबाजी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऐसे बयान केवल वाहवाही लूटने के लिए दिए जाते हैं और वे इन पर ध्यान नहीं देते। उन्होंने कहा कि उनका पूरा ध्यान संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच रहकर काम करने पर है। पायलट ने कहा कि राजनीति में जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि वे सत्ता में हों या विपक्ष में, सभी वर्गों की भावनाओं का सम्मान करते हुए बिना भेदभाव के विकास कार्य करें। जनता ही अंतिम निर्णय करती है कि किसे सत्ता देनी है और किसे नहीं, इसलिए हर कार्यकर्ता को जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना चाहिए। पायलट ने कहा कि इस तरह की बयानबाजी से केवल राजनीतिक चर्चा बनती है, जबकि असल मुद्दों से ध्यान भटकता है। मेरा फोकस ढाई साल बाद होने वाले विधानसभा चुनाव पर है, जिसमें सबको साथ लेकर काम करेंगे और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।

बेरोजगारी और महंगाई गंभीर समस्या

पायलट ने कहा कि आज देश में बेरोजगारी और महंगाई जैसी समस्याएं गंभीर रूप से बढ़ी हैं, जिसका सीधा असर आम जनता और विशेषकर अन्नदाता पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में समाज को एकजुट रहकर सही लोगों का चयन करना होगा और नई पीढ़ी को अपने भविष्य के फैसले सोच-समझाकर लेने चाहिए। राजस्थान के संदर्भ में उन्होंने कहा कि बीते दो-ढाई वर्षों से परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण रही हैं और आने वाले समय में भी कुछ समय तक यही स्थिति बनी रह सकती है। बदलते समय के साथ राजनीति और समाज दोनों में परिवर्तन आवश्यक है, लेकिन इसके बावजूद अपनी जड़ों, संस्कृति और परंपराओं को नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा और संस्कार ही नई पीढ़ी के विकास की असली नींव हैं और इन्हीं के आधार पर समाज और प्रदेश का विकास संभव है।

डोटासरा ने सरकारी नौकरियों और पारदर्शिता पर उठाए सवाल

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि शासन और सुशासन केवल भाषणों तक सीमित है। उन्होंने कहा कि होमगार्ड भर्ती में 4 से 5 लाख रुपए तक में पद बिकने के आरोप सामने आ रहे हैं, जबकि सरकार नौकरियों और पारदर्शिता को लेकर बड़े-बड़े दावे करती है। डोटासरा ने कहा कि कॉलेज शिक्षा में 40 प्रतिशत से अधिक पद खाली हैं और सरकार स्थायी भर्तियों के बजाय कम वेतन पर संविदा नियुक्तियां कर रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति भी सवालों के घेरे में है, जहां एक ओर विधायक और अधिकारी एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप लगा रहे हैं, वहीं निष्पक्ष जांच नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दाम बढ़ रहे हैं। सरकार केवल राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप में व्यस्त है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery