Sunday, April, 19,2026

भाजपा के खिलाफ बन रहा है माहौल जनता बदलाव चाहती है: पायलट

जयपुर: कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने कहा कि देशभर में भाजपा के खिलाफ माहौल बन रहा है और जनता बदलाव चाहती है। पायलट ने मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में केरल-असम चुनावों से लेकर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव में भारी मतदान देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि केरल और असम में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर पायलट ने कहा कि सरकार न तो न्यायालय के आदेशों की चिंता कर रही है और न ही जनता की। उन्होंने आरोप लगाया कि हाई कोर्ट के निर्देश के बावजूद चुनावों को टालने के लिए लगातार अड़चनें पैदा की जा रही हैं। पायलट ने कहा कि लोग अपने प्रतिनिधियों को चुनना चाहते हैं, लेकिन चुनावों में देरी लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर कर रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा हार के डर से चुनाव नहीं करवा रही है और सरकार बैकफुट पर है।

पॉलिटिकल इनडिफरेंस से काम प्रभावित

कानून-व्यवस्था को लेकर पायलट ने कहा कि जयपुर सहित कई जिलों में महिला अपराध के मामलों में बढ़ोतरी चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि राजधानी में जब यह स्थिति है तो अन्य जिलों की स्थिति और गंभीर हो सकती है। पायलट ने आरोप लगाया कि प्रशासन पर राजनीतिक दबाव और 'पॉलिटिकल इनडिफरेंस' के कारण अधिकारी काम नहीं करते। यही कारण है कि जिससे सरकार की नीतियां जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से लागू नहीं हो पा रही हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery