Thursday, August, 27,2026

जयपुर की सड़कों पर 'सच बेधड़क' की धमक, LED स्क्रीन्स पर बढ़ती मौजूदगी ने खींचा लोगों का ध्यान

जयपुर: राजस्थान की खबरों को बेबाक अंदाज में सामने रखने वाले सच बेधड़क टीवी चैनल की बढ़ती पहचान अब जयपुर की सड़कों पर भी साफ दिखाई देने लगी है। शहर के प्रमुख और व्यस्ततम इलाकों में लगी बड़ी एलईडी स्क्रीन्स पर चैनल की खबरें और कार्यक्रम लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं।

18 अगस्त को पूर्व आईएएस पवन अरोड़ा के चेयरमैन एवं एमडी के रूप में जिम्मेदारी संभालने के बाद चैनल की गतिविधियों, विस्तार और पहुंच को नई गति मिली है। इसका असर अब टीवी, डिजिटल और आउटडोर-तीनों माध्यमों में बढ़ती मौजूदगी के रूप में नजर आने लगा है।

जयपुर के रामबाग सर्किल जैसे व्यस्त चौराहे पर लगी विशाल एलईडी स्क्रीन पर सच बेधड़क की खबरें लोगों का ध्यान खींच रही हैं। वहीं राजस्थान कॉलेज के सामने भी चैनल की दमदार मौजूदगी शहरवासियों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। राहगीर हों या वाहन चालक, सार्वजनिक स्थानों पर स्क्रीन पर चल रही खबरों के जरिए सच बेधड़क की पहुंच लगातार मजबूत हो रही है।

राजस्थान के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता, प्रदेश की आवाज को मंच और बेबाक पत्रकारिता की पहचान इन्हीं खूबियों के कारण दर्शकों का चैनल से जुड़ाव लगातार बढ़ रहा है। सच बेधड़क अब टाटा स्काई के चैनल नंबर 1188 पर भी उपलब्ध है, जिससे इसकी पहुंच को और विस्तार मिला है। करीब 5 करोड़ यानी 50 मिलियन की संभावित रीच के साथ टीवी, डिजिटल और आउटडोर प्लेटफॉर्म पर लगातार मजबूत होती मौजूदगी सच बेधड़क को राजस्थान के मीडिया जगत में तेजी से उभरती ताकत के रूप में स्थापित कर रही है। जयपुर की सड़कों से लेकर टीवी स्क्रीन और डिजिटल प्लेटफॉर्म तक, सच बेधड़क की बढ़ती धमक अब सिर्फ मौजूदगी नहीं, बल्कि राजस्थान के दर्शकों के बीच बनते भरोसे और मजबूत होती पहचान की नई कहानी कह रही है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery