Monday, November, 03,2025

जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाना पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि: CM

जयपुर:  लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर शुक्रवार को जयपुर में 'रन फॉर यूनिटी' का आयोजन हुआ। गांधी सर्किल से शुरू हुई एकता दौड़ में मुख्यमंत्री भजनलाला शर्मा, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, खेल मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ सहित कई मंत्री, सांसद, विधायक, युवा, छात्र और स्वयंसेवी संगठनों के सदस्या शामिल हुए। डीजीपी राजीका शर्मा ने पुलिस कमिश्नर संचिना मित्तल और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के साथ जेएलएन मार्ग पर दौड़ लगाई। एकता मार्च के तहत मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय ध्वज थामे गांधी सर्किला से अमर जवान ज्योति तक तीन किलोमीटर का पैदल सफर तय किया। जहां सीएम ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। सीएम ने सरदार पटेल को भारत की एकता और अखंडता का प्रतीक बताते हुए कहा कि आजादी के बाद जब देश रियासतों में बंटा था, तब पटेल ने उन्हें एक किया। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने धारा 370 हटाकर जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाया, जो पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि है।

सशक्त भारत के निर्माण का संकल्प

इस मौके पर सीएम ने राष्ट्रीय हित और राष्ट्र एकता को सर्वोपरि रखना, अखंड और सशक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाना और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए समर्पित रहने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि पूरा विश्व भारत की और उम्मीद भरी निगाहों से देख रहा है। अगर युवा इन संकल्पों पर गंभीरता से अमल करें, तो आने वाला युग भारत का होगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery