Wednesday, August, 05,2026

सीईटी के लिए आए 39 लाख से अधिक आवेदन अब खुलेगा 26 भर्ती परीक्षाओं का रास्ता

जयपुर: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) की समान पात्रता परीक्षा (सीईटी)-2026 के स्नातक स्तर के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 2 अगस्त को समाप्त हो गई। स्नातक स्तर की परीक्षा के लिए 16 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। वहीं, सीनियर सेकेंडरी और स्नातक स्तर की सीईटी को मिलाकर इस वर्ष 39 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। सीईटी के माध्यम से राज्य की 26 भर्ती परीक्षाओं में आवेदन का रास्ता खुलेगा।

चयन बोर्ड के कार्यक्रम के अनुसार सीईटी सीनियर सेकेंडरी स्तर की परीक्षा 23 से 25 अक्टूबर और स्नातक स्तर की परीक्षा 1 से 3 दिसंबर तक होगी। आवेदनकर्ताओं की रिकॉर्ड संख्या को देखते हुए सीनियर सेकेंडरी स्तर की परीक्षा चार से छह पारियों में कराई जा सकती है। इस बार परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान रहेगा।

14 और 12 भर्तियों का बनेगा आधार

सीईटी सीनियर सेकेंडरी के स्कोर के आधार पर 14 भर्ती परीक्षाओं में आवेदन किया जा सकेगा। इनमें वनपाल, छात्रावास अधीक्षक, जमादार ग्रेड द्वितीय, कांस्टेबल, लिपिक ग्रेड द्वितीय और विभिन्न विभागों के कनिष्ठ सहायक सहित अन्य पद शामिल हैं। वहीं, स्नातक स्तर की सीईटी के आधार पर पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी, कनिष्ठ लेखाकार, छात्रावास अधीक्षक, पर्यवेक्षक, प्लाटून कमांडर समेत करीब 12 भर्ती परीक्षाओं में आवेदन का अवसर मिलेगा। इतने बड़े स्तर पर आवेदन मिलने के बाद चयन बोर्ड परीक्षा तैयारियों और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुट गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery