Thursday, April, 17,2025

संघ ने निकाला घोष पथ संचलन

जयपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ वैशाली नगर की ओर से महाशिवरात्रि के अवसर पर बुधवार को वैशाली नगर में घोष पथ संचलन निकाला गया और झाड़खंड महादेव मंदिर प्रांगण में स्थिर वादन किया गया। इस अवसर पर नगर संघ चालक भोजराज सिंह राजावत उपस्थित रहे। स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में घोष वाद्ययंत्रों की स्वरलहरियों के साथ कदम से कदम मिलाते हुए आनंदराम गोम डिफेंस कॉलोनी से मुख्य मार्गों से होते हुए झाड़खंड महादेव मंदिर पहुंचे। वहां स्वयंसेवकों ने घोष की रचनाओं की प्रस्तुति दी। नगर संघचालक भोजराज सिंह राजावत ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महाशिवरात्रि को अखिल भारतीय घोष दिवस के रूप में मनाता है। संघ के शताब्दी वर्ष में समाज जागरण के विभिन्न आयामों पर कार्य किया जा रहा है, जिसमें प्रत्येक स्वयंसेवक अपना योगदान दे रहा है। 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery