Saturday, December, 20,2025

राजस्थान के विकास के लिए सामंजस्य और सौहार्द के साथ आगे बढ़ना होगाः निम्बाराम

जयपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जयपुर महानगर के ऋषि गालव भाग द्वारा वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं विशाल पथ संचलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र प्रचारक निम्बाराम ने कहा कि स्वयंसेवक प्रतिदिन शाखाओं में संस्कार सीखते हैं और राष्ट्र-आराधना के संकल्प के साथ आगे बढ़ते हैं। वर्तमान में देशभर में 83,000 शाखाएं संचालित हो रही हैं, जिनमें 8 लाख से अधिक स्वयंसेवक नित्य प्रार्थना करते हैं। उन्होंने कहा कि आज हमारा नव संवत्सर का दिन है। एक समय था जब भारतीय नव वर्ष की चर्चा या जानकारी बहुत सीमित थी, लेकिन आज की स्थिति देखकर खुशी होती है। यह परिवर्तन हमारे सतत प्रयासों का परिणाम है। आज राजस्थान का स्थापना दिवस भी है। विद्वानों के अनुसार, राजस्थान स्थापना दिवस की घोषणा सरदार पटेल ने चैत शुक्ल प्रतिपदा, विक्रम संवत 2006 के दिन की थी। राजस्थान के विकास के लिए सामंजस्य, सौहार्द और समरसता के साथ आगे बढ़ना होगा।

इस गौरव और गर्व को बनाए रखने के लिए शासन और समान, दोनों को मिलकर निरंतर प्रयास करना आवश्यक है। कार्यक्रम में महंत स्वामी अक्षयानंद, राजस्थान क्षेत्र के संघचालक डॉ. रमेश अग्रवाल और ऋषि गालव भाग संघचालक अशोक जैन मंचासीन रहे। महंत स्वामी अक्षयानंद, जगदुरु आश्रम ने संघ के संस्थापक डॉ. हेडगेवार की दुरदर्शिता की सराहना की। कार्यक्रम की शुरुआत में अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा द्वारा पारित प्रस्ताव 'बांगलादेश के हिंदू समाज के साथ एकजुटता का वाचन
किया गया।

घोष वादन एवं अनुशासनबद्ध कदमताल

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा मनाए जाने वाले छह प्रमूख उत्सवों में से एक, वर्ष प्रतिपदा का विशेष महत्ता है। संघ के स्वयंसेवकों ने घोष बादन के माध्यम से अनुशासन और कला का अद्भुत प्रदर्शन किया। विभिन्न वाद्य यंत्रों, जैसे आनक (साइड इम), त्रिभुज (ट्रायंगल), वशी (बाजुरी), शंख (बिगुल) और प्रणव (बॉस ड्रम) के रामन्वित वादन ने एक अनुपम संगीत प्रस्तुति दी। भीष की लयबद्ध ध्वनि के साथ स्वयंसेवक अनुशासनबद्ध रूप से कदमताल करते हुए आगे बढ़े। इस दौरान किरण, उदय, श्रीराम और सोनभद्र जैसी प्रसिद्ध घोष रचनाओं का वादन किया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय और प्रेरणादायक बन गया।

भव्य स्वागत एवं पुष्पवर्षा

सचलन में करीब 5,000 स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में अनुशासनबद्ध तरीके से कदमताल करते हुए शहर के विभिन्न मागों से गुजरे। स्वयंसेवकों के पथ संचलन के दौरान विभिन्न मोहल्ला विकास समितियों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने उनका मर्मजोशी से स्वागत किया। शहर के प्रमुख स्थानों पर नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया गया। संचलन महाराजा कॉलेज से प्रारंभ होकर अजमेरी गेट, छोटी चौपड़, त्रिपोलिया गेट, बड़ी चौपड़, सांगानेरी गेट और मोती डूंगरी रोड़ से गुजरते हुए रामनिवास बाग पहुंचा, फिर पुन महाराजा कौलेज पर समाप्त हुआ।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery