Tuesday, July, 14,2026

दुपट्टे उतरवाए तो कहीं चूड़ियां, लेट होने पर नहीं मिली एंट्री

जयपुर: राजस्थान लोक सेवा आयोग की वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा-2026 का पहला दिन प्रदेशभर में कड़ी सुरक्षा, सख्त नियमों, कुछ अव्यवस्थाओं और पेपर के स्तर को लेकर चर्चाओं के बीच संपन्न हुआ। 27 जिलों के 1221 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को आयोजित परीक्षा में दोनों पारियों को मिलाकर 62.53 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। 18 जुलाई तक चलने वाली इस परीक्षा के लिए 12.30 लाख से अधिक अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। पहली पारी में सामान्य ज्ञान की परीक्षा में 3,60,268 में से 2,26,851 अभ्यर्थी शामिल हुए और उपस्थिति 62.97 प्रतिशत रही। दूसरी पारी में सोशल साइंस विषय की परीक्षा में 2,23,655 अभ्यर्थी पहुंचे और उपस्थिति 62.08 प्रतिशत दर्ज हुई। यानी पहली पारी की तुलना में दूसरी पारी में 3,197 कम अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे। महिला अभ्यर्थियों को विशेष जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। कई केंद्रों पर उनसे दुपट्टे बाहर ही उतरवाए गए, हाथों में बंधी मौली, धागे और रक्षा सूत्र कटवाए गए। कई स्थानों पर चूड़ियां और धातु के आभूषण उतरवाने के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। जांच प्रक्रिया के चलते कई केंद्रों के प्रवेश द्वारों पर लंबी कतारें भी देखने को मिलीं।

समय पर नहीं पहुंचा मेटल डिटेक्टर

हालांकि सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच कुछ केंद्रों पर व्यवस्थागत खामियां भी सामने आई। सवाई माधोपुर शहर के एक परीक्षा केंद्र पर मेटल डिटेक्टर निर्धारित समय पर नहीं पहुंच सका और करीब 20 मिनट की देरी हुई। ऐसे में परीक्षा समय पर शुरू कराने के दबाव के चलते शुरुआती अभ्यर्थियों को बिना मेटल डिटेक्टर स्कैनिंग के ही प्रवेश देना पड़ा। बाद में उपकरण पहुंचने पर शेष अभ्यर्थियों की जांच निर्धारित प्रक्रिया के तहत की गई। सुरक्षा व्यवस्था में हुई इस चूक ने परीक्षा केंद्रों पर तैयारियों और समन्वय को लेकर सवाल भी खड़े कर दिए। पाली में परीक्षा शुरू होने से पहले ही गेट पर विवाद खड़ा हो गया। निर्धारित समय के बाद पहुंचे अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं मिला। इसी दौरान प्रश्न पत्र लेकर पहुंची गाड़ी के लिए गेट खुला तो कुछ अभ्यर्थी अंदर घुस गए, लेकिन पुलिस ने उन्हें तुरंत बाहर निकाल दिया। परिजनों ने इसे लेकर जमकर विरोध किया।

गूगल के चक्कर में छूटी परीक्षा

जयपुर के जमवारामगढ़ केंद्र पर पहुंचे झुंझुनूं के अभ्यर्थी श्रवण कुमार ने दावा किया कि प्रवेश पत्र पर दर्ज केंद्र की गूगल लोकेशन उन्हें क्रिकेट मैदान तक ले गई। परीक्षा छूटने के बाद उन्होंने इसे गंभीर प्रशासनिक लापरवाही बताते हुए दोबारा अवसर देने की मांग की। हालांकि आयोग पहले ही अभ्यर्थियों को गूगल मैप पर निर्भर नहीं रहने की सलाह जारी कर चुका था।

जीके के पेपर ने बढ़ाई चुनौती

प्रश्न पत्र के स्तर की बात करें तो अभ्यर्थियों की राय मिली-जुली रही, लेकिन अधिकांश ने सामान्य ज्ञान के प्रश्न पत्र को मध्यम से कठिन बताया। साइकोलॉजी, करंट अफेयर्स और खेल से जुड़े प्रश्नों ने अभ्यर्थियों की तैयारी की अच्छी परीक्षा ली। पहले दिन का संदेश साफ रहा- इस भर्ती परीक्षा में केवल तैयारी ही नहीं, समय प्रबंधन, केंद्र तक सही पहुंच और सख्त जांच प्रक्रिया की चुनौती भी अभ्यर्थियों को पार करनी होगी।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery