Thursday, May, 14,2026

RPSC के पूर्व सदस्य कटारा ने 60 लाख में बेचा था पेपर

जयपुर: प्राध्यापक कृषि विज्ञान भर्ती परीक्षा-2022 का पेपर लीक कर RPSC के पूर्व सदस्य बाबूलाल कटारा ने उसे 60 लाख रुपए में बेचा था। एसओजी ने भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में बाबूलाल कटारा, उनके भांजे विजय डामोर और मुख्य सरगना अनिल उर्फ शेर सिंह मीणा को गिरफ्तार किया है। इस परीक्षा में कुल 55 पदों पर भर्ती की गई थी।

एसओजी के एडीजी विशाल बंसल ने बताया कि कटारा की गिरफ्तारी और पेपर लीक की बात स्वीकार करने के बाद पूरी भर्ती परीक्षा सवालों के घेरे में है। एसओजी आरोपियों से पूछताछ कर अन्य चयनित प्राध्यापकों की भूमिका की भी जांच कर रही है। मामले में पूर्व में गिरफ्तार हुए अशोक कुमार यादव से पूछताछ के बाद जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं, जो सीधे तौर पर एक सुनियोजित साजिश की ओर इशारा करते हैं।

आईजी अजयपाल लांबा ने बताया कि अशोक कुमार यादव ने आगरा के एक निजी विश्वविद्यालय से बीएससी (एग्रीकल्चर) की डिग्री ली थी, लेकिन उसकी बीएड और एमएससी की अंकतालिकाएं पूरी तरह फर्जी तरीके से तैयार करवाई गई थीं।
अशोक के परीक्षा परिणामों के विश्लेषण में अंकों में गहरा असंतुलन पाया गया। उसे भर्ती परीक्षा की प्रथम पारी (सामान्य
ज्ञान) में 150 में से मात्र 68 अंक मिले, जबकि द्वितीय पारी (कृषि विज्ञान) में 300 में से 239 अंक प्राप्त हुए। इस असामान्य
प्रदर्शन की जांच करने पर उसने स्वीकार किया कि उसे द्वितीय पारी का प्रश्न पत्र पहले ही मिल गया था।

कई परीक्षाओं के पेपर लीक के आरोप

मार्च 2023 में सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में कटारा की पहली गिरफ्तारी हुई थी। पूछताछ में पता चला कि उसने एसआई भर्ती परीक्षा-2021, प्रथम श्रेणी लेक्चरर (अर्थशास्त्र) और अब कृषि विज्ञान भर्ती परीक्षा का पेपर भी लीक किया था। इस प्रकार कटारा ने 18 माह के कार्यकाल में करोड़ों रुपए कमाए।

कटारा ने कार्यालय से चुराया था पेपर

जांच में खुलासा हुआ है कि बाबूलाल कटारा ने अपनी जिम्मेदारी का फायदा उठाते हुए पेपर आरपीएससी कार्यालय के अंदर से ही लीक किया था। तत्कालीन सदस्य बाबूलाल कटारा के पास कृषि विज्ञान का पेपर तैयार करवाने की जिम्मेदारी थी। कटारा पेपर चुराकर अपने सरकारी आवास पर ले गया, जहां उसके भाजे विजय डामोर ने पूरे पेपर को एक रजिस्टर में उतारा। इसके बाद माफिया शेर सिंह मीणा के साथ 60 लाख रुपए में पेपर का सौदा किया गया। कटारा ने न केवल पैसे लिए, बल्कि शेर सिंह के साथ एक अनोखी डील भी की। कटारा का भांजा विजय डामोर खुद भूगोल विषय से परीक्षा दे रहा था। कटारा ने शर्त रखी कि 60 लाख रुपए के अलावा शेर सिंह उसके भांजे को सामान्य ज्ञान और भूगोल का पेपर भी उपलब्ध कराएगा। शेर सिंह ने परीक्षा के दिन पेपर विजय के मोबाइल पर भेज भी दिया था, लेकिन विजय मोबाइल चेक करना भूल गया और परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर गया, जिससे उसे पेपर का लाभ नहीं मिल सका।

अशोक ने 7 लाख में खरीदा सॉल्व्ड पेपर

अशोक से पूछताछ में सामने आया कि उसने पेपर माफिया शेर सिंह मीणा गैंग के गुर्गे विनोद रेवाड़ से 7 लाख रुपए में सॉल्व्ड पेपर का सौदा किया था। हालांकि उसे केवल दूसरे पेपर (विषय) का ही एक्सेस मिल पाया। प्रथम पारी (सामान्य ज्ञान) का प्रश्न पत्र समय पर नहीं मिलने के कारण वह पिछड़ गया। परीक्षा से ठीक एक दिन पहले मिले कृषि विज्ञान के पेपर को स्टकर उसने असामान्य स्कोर प्राप्त किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery