Wednesday, August, 26,2026

RPSC का 'मिशन मोड' मॉडल अब यूपी को भी भाया

जयपुर: राजस्थान लोक सेवा आयोग अपनी कार्यप्रणाली में तेजी, पारदर्शिता और प्रभावी परिणाम के लिए मिशन मोड में काम कर रहा है। आयोग अध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल केसरी सिंह राठौड़ के निर्देशन में प्रक्रियाओं में किए जा रहे बदलाव और नवाचार अब दूसरे राज्यों के लोक सेवा आयोगों का भी ध्यान खींच रहे हैं। RPSC की कार्यप्रणाली और इन सुधारों को करीब से समझने के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सदस्य डॉ. ए.के. वर्मा 27 अगस्त को अजमेर पहुंचेंगे। आयोग कार्यालय में उनके दौरे को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।

हाल ही में महाराष्ट्र में विभिन्न लोक सेवा आयोगों की स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में भी राजस्थान की ओर से किए जा रहे नवाचारों का प्रस्तुतीकरण किया गया था। इसमें कई राज्यों के प्रतिनिधियों ने RPSC की व्यवस्थाओं में रुचि दिखाई। आयोग के अनुसार UPPSC के अलावा कुछ अन्य राज्यों के आयोगों के प्रतिनिधि भी आने वाले दिनों में राजस्थान की कार्यप्रणाली को समझने के लिए अजमेर का दौरा कर सकते हैं।

15 सितंबर तक प्रमुख लंबित परिणामों का लक्ष्य

RPSC ने लंबित परीक्षा परिणामों को जल्द जारी करने को प्राथमिकता में रखा है। 15 सितंबर तक प्रमुख लंबित परीक्षा परिणाम जारी करने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए आंतरिक प्रक्रियाओं को मिशन मोड में आगे बढ़ाया जा रहा है। साथ ही भर्ती से जुड़े न्यायाल अधीन मामलों की भी समीक्षा की गई है। आयोग की लीगल टीम के साथ हुई बैठक का उद्देश्य लंबित मामलों का जल्द निस्तारण कर कानूनी अड़चनों में फंसी भर्तियों को गति देना है।

31 अगस्त को DPC मामलों पर फोकस

पदोन्नति से जुड़े मामलों के निस्तारण के लिए 31 अगस्त को पूरा दिन DPC बैठकों के लिए निर्धारित किया गया है। आयोग ने इस दिन अधिक से अधिक विभागीय पदोन्नति समिति प्रकरणों का निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery