Friday, June, 19,2026

जीरो लीकेज का रिकॉर्ड, अभ्यर्थियों का विश्वास हुआ मजबूत

जयपुर: राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) के अध्यक्ष उत्कल रंजन साहू का कार्यकाल शुक्रवार को पूरा हो रहा है। कार्यकाल पूरा होने से एक दिन पहले गुरुवार को आयोग मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने अपने एक वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों और नवाचारों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। साहू के कार्यकाल की समाप्ति के साथ ही आयोग में अध्यक्ष का पद रिक्त हो गया है। इसके अलावा चार सदस्य के पद पहले से खाली हैं, जिससे अब आयोग में अध्यक्ष सहित कुल पांच पद रिक्त हो गए हैं। साहू ने कहा कि पहले आयोग की परीक्षाओं को लेकर अभ्यर्थियों के मन में संदेह रहता था, लेकिन पिछले एक वर्ष में किए गए सुधारों से उनका विश्वास मजबूत हुआ है और अब उन्हें भरोसा है कि आयोग में पेपर लीक जैसी घटनाओं की कोई गुंजाइश नहीं है। प्रश्न पत्रों की सुरक्षा के लिए न्यूमैरिक लॉक सहित सात स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई। वहीं, परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सीट-टू-सीट, रीयल-टाइम, डेट एवं टाइम स्टैंप के साथ वीडियोग्राफी कराई गई। आयोग का दावा है कि इन उपायों के चलते सभी परीक्षाएं पूरी पारदर्शिता और जीरो-लीकेज के साथ संपन्न हुई।

भर्ती प्रक्रियाओं को एक साल में दी गति

साहू ने बताया कि 12 जून, 2025 को पदभार ग्रहण करने के बाद आयोग ने मिशन मोड में भर्ती प्रक्रियाओं को आगे बढ़ाया। पिछले एक वर्ष में 14,536 पदों पर सीधी भर्ती के लिए 16 बड़े विज्ञापन जारी किए गए। इस दौरान 47 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के लिए 187 से अधिक परीक्षाओं का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। सभी परीक्षाएं पूर्व निर्धारित परीक्षा कैलेंडर के अनुसार समय पर आयोजित की गई।

10 हजार से अधिक चयन अनुशंसाएं भेजीं

आयोग ने जून 2025 से अब तक 10,220 अभ्यर्थियों की चयन अनुशंसा विभिन्न विभागों को भेजी। वहीं 1 जनवरी, 2024 से अब तक कुल 16,218 सफल अभ्यर्थियों की अनुशंसा की जा चुकी है। साहू ने इसे आयोग की कार्य प्रणाली में आई तेजी का प्रमाण बताया। साहू ने बताया कि कार्य क्षमता बढ़ाने के लिए 20 नए पद सृजित किए गए। इसके अलावा 666 डीपीसी बैठकों के माध्यम से 34,986 राज्य कर्मचारियों की पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त हुआ।

पद रिक्त रहने से पड़ सकते हैं ये प्रभाव

  • नीतिगत फैसलों में देरी अध्यक्ष और सदस्यों की कमी से महत्वपूर्ण निर्णय प्रभावित हो सकते हैं।
  • साक्षात्कार बोर्डों पर असर कम सदस्य होने से इंटरव्यू आधारित भर्तियों की गति धीमी पड़ सकती है।
  • चयन प्रक्रिया में विलंब कुछ भर्तियों में चयन और अनुशंसा प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।
  • भर्ती कैलेंडर पर दबाव लंबे समय तक रिक्तियां रहने पर समयबद्ध परीक्षाओं और भर्ती कार्यक्रमों को बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

इंटरव्यू व सीबीआरटी में रिकॉर्ड उपलब्धियां

कार्यकाल के दौरान 14,885 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार आयोजित किए गए और प्रतिदिन औसतन 60 इंटरव्यू लेने का रिकॉर्ड बनाया गया। आयोग ने अंतिम परिणाम के साथ सफल अभ्यर्थियों के प्राप्तांक सार्वजनिक करने की परंपरा भी शुरू की। इसके अलावा जनवरी 2026 से कंप्यूटर आधारित भर्ती परीक्षा (सीबीआरटी) का पुनः संचालन शुरू किया गया और आयुष विभाग के व्याख्याता व सहायक विद्युत निरीक्षक भर्ती परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की गई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery