Thursday, October, 22,2026

पुलिस-कांग्रेस में ठनी, दो दौर की वार्ता विफल

जयपुर: रितु बराला मामले में जीरो एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर राजस्थान में कांग्रेस और पुलिस के बीच टकराव बढ़ गया है। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट पर कांग्रेस का धरना मंगलवार को भी जारी रहा। दो दौर की वार्ता बेनतीजा रहने के बाद कांग्रेस ने बुधवार को बड़े प्रदर्शन की तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार को प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।

 कांग्रेस नेता दिल्ली पुलिस के खिलाफ शिकायत पर जयपुर में जीरो एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। इसी मांग को लेकर पार्टी नेताओं ने सोमवार शाम से पुलिस कमिश्नरेट पर धरना शुरू किया था। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (लॉ एंड ऑर्डर) अजय सिंह ने जीरो एफआईआर दर्ज करने से इनकार करते हुए कहा कि 13 अक्टूबर को दिल्ली में हुए घटनाक्रम के संबंध में कनॉट प्लेस थाने में मामला दर्ज है। रितु बराला की शिकायत भी उसी मामले में शामिल कर जांच की जा रही है। पुलिस का तर्क है कि जब दिल्ली में केस दर्ज है, तो जयपुर में अलग से जीरो एफआईआर दर्ज करने का औचित्य नहीं है।

शिकायत पर दर्ज FIR दिखाइएः डोटासरा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने पुलिस के दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि अतिरिक्त पुलिस आयुक्त झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने मांग की कि पुलिस स्पष्ट करे कि रितु बराला की शिकायत पर कौन-सी एफआईआर दर्ज हुई है और वह कहां दर्ज है। डोटासरा ने कहा कि जीरो एफआईआर दर्ज कराना कानूनी अधिकार है। उनका सवाल है कि जब शिकायतकर्ता किसी भी थाने में जीरो एफआईआर दर्ज करा सकता है, तो राजस्थान पुलिस को इसमें क्या परेशानी है। वार्ता विफल होने के बाद अब विवाद के और बढ़ने के आसार हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery