Thursday, October, 22,2026

देर रात हंगामे के बाद बैरिकेड्स गिराए, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

जयपुर: रितु बराला मामले में जीरो एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर मंगलवार देर रात जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच बहस के बाद कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स गिरा दिए और उन्हें पार करने की कोशिश की। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस दौरान एक कार्यकर्ता के सिर में चोट आई हैं।

प्रदर्शन के बीच पूर्व विधायक वेद प्रकाश सोलंकी, कांग्रेस के जयपुर शहर अध्यक्ष सुनील शर्मा और अर्चना शर्मा भी मौके पर पहुंचे। बाद में पुलिस कर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच देर रात तक बहस का दौर जारी रहा। इससे पूर्व जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में सोमवार शाम से शुरू हुआ कांग्रेस नेताओं का धरना मंगलवार को भी जारी रहा। पुलिस अधिकारियों के साथ दो दौर की वार्ता बेनतीजा पुलिस से वार्ता विफल, आज कमिश्नरेट का करेंगे घेराव कमिश्ररेट में नारेबाजी करते प्रताप सिंह खाचरियावास, टीकाराम जूली, सुनील शर्मा, सारिका सिंह, रितु , शकुंतला रावत, रफीक खान, कृष्णा पूनिया, एमडी चौपदार व अन्य कार्यकर्ता। रहने के बाद कांग्रेस ने बुधवार सुबह 11 बजे बड़े प्रदर्शन की तैयारी की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सभी जिलों के जिलाध्यक्षों, विधायकों और सांसदों को अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जयपुर लाने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस अधिकारियों पर मुलाकात का समय नहीं देने का आरोप

कांग्रेस नेताओं ने पुलिस अधिकारियों पर मुलाकात का समय नहीं देने का भी आरोप लगाया। रितु बराला मामले में पीसीसी का प्रतिनिधिमंडल डीजीपी और पुलिस कमिश्नर से मिलने पहुंचा था, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। डोटासरा ने सवाल उठाया कि न्याय की मांग लेकर पहुंचे प्रतिनिधिमंडल से मिलने से इनकार क्यों किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस अपने संवैधानिक और कानूनी दायित्वों का निर्वहन करने के बजाय सत्ता के दबाव में काम कर रही है।

गहलोत समेत कई नेता धरने पर पहुंचे

दिल्ली में एनएसयूआई की राष्ट्रीय सचिव रितु बराला के साथ 13 अक्टूबर को हुई मारपीट और अभद्रता के मामले में दिल्ली पुलिस के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज कराने की मांग पर कांग्रेस नेता कमिश्नरेट में डटे हैं। सोमवार देर रात पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलौत भी धरने में शामिल हुए। गोविंद सिंह डोटासरा, प्रताप सिंह खाचरियावास, रफीक खान, अमीन कागजी, सरिता सिंह, जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा, एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड और रितु बराला सहित 20 से अधिक नेता रात को कमिश्नरेट में ही कॉरिडोर में बिस्तर लगाकर सोए। वहीं, महिला कार्यकर्ता रूम नंबर 9 में रात भर रहीं। मंगलवार सुबह नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, डॉ. शिखा बराला, जाकिर हुसैन, पूर्व विधायक महेंद्र चौधरी और वाजिब अली सहित कई विधायक और नेता कमिश्नरेट पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

कमिश्नरेट के गेट पर पुलिस से झड़प

कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मंगलवार दोपहर कमिश्ररेट पहुंचे। इस दौरान गेट पर पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को गेट से खदेड़ा। इसके बाद सभी कार्यकर्ता मौक पर ही धरने पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी। डोटासरा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं को कमिश्नरेट में रूम नंबर 9 में बैठा दिया गया, लेकिन पुलिस अधिकारी खुद गायब है। जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल न तो कार्यालय आ रहे हैं और ना ही फोन उठा रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर किसके दबाव में राजस्थान पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है। वहीं, खाचरियावास ने भी पुलिस पर निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान की बेटी न्याय की गुहार लगा रही है, जबकि पुलिस कमिश्रर गरबा खेलने में व्यस्त है। उन्होंने धरने के दौरान टॉयलेट पर ताला लगाए जाने पर भी आपत्ति जताई। खाचरियावास ने सवाल किया कि जब धरने में महिला जनप्रतिनिधि भी मौजूद है तो टॉयलेट पर ताला क्यों लगाया गया है।

भाजपा का पलटवार

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने जयपुर पुलिस कमिश्ररेट पर कांग्रेस के धरने को नौटंकी करार देते हुए कांग्रेस पर राजनीतिक स्वांग रचने का आरोप लगाया है। विधि मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि कांग्रेस नेताओं में राहुल गांधी के इशारों पर नंबर बढ़ाने की होड़ लगी है और न्याय की मांग नेतृत्व की लड़ाई बन गई है। गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने सवाल उठाया कि दिल्ली में शिकायत और जांच जारी होने के बावजूद जयपुर में धरने का क्या औचित्य है। उन्होंने कहा कि आरोपों का फैसला थरने और नारेबाजी से नहीं, बल्कि निष्पक्ष जांच और साक्ष्यों से होना चाहिए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery