Thursday, October, 22,2026

देर रात तक जयपुर कमिश्नरेट पर डटे रहे डोटासरा और कार्यकर्ता

जयपुर: दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ता रितु बराला के साथ कथित मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस की महिला कांस्टेबल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पार्टी नेताओं और लीगल टीम के साथ एफआईआर दर्ज कराने के लिए सोमवार को देर रात तक जयपुर पुलिस कमिश्नरेट पर डटे रहे। कांग्रेस ने संबंधित महिला कांस्टेबल के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज करने की मांग की। डोटासरा ने चेतावनी दी कि एफआईआर दर्ज नहीं हुई तो मंगलवार को पूरे राजस्थान से कांग्रेस कार्यकर्ता जयपुर पहुंचकर पुलिस कमिश्नरेट का घेराव करेंगे। जरूरत पड़ी तो जयपुर जाम भी किया जाएगा।

थाने से कमिश्नरेट तक पहुंची कांग्रेस

एफआईआर दर्ज कराने के लिए कांग्रेस की लीगल टीम सोमवार को पहले मोती डूंगरी थाने पहुंची। कांग्रेस विधायक रफीक खान, अमीन कागजी और लीगल टीम ने थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल कमिश्नरेट पहुंच गया। प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी रितु बराला और लीगल टीम के साथ वहां पहुंचे।

कमिश्नर से फोन पर बातः पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल से डोटासरा ने पहले फोन पर बात कर महिला कांस्टेबल के खिलाफ जीरो FIR दर्ज करने की मांग की। डोटासरा ने कहा कि बराला के साथ मारपीट हुई है, इसलिए शिकायत पर कानून के मुताबिक कार्रवाई होनी चाहिए। इसे व्यक्तिगत मुद्दा नहीं बनाया जाए। कांग्रेस FIR दर्ज होने तक यहां से जाने वाली नहीं है।

अनिवार्य FIR का फैसला हटाया क्यों: गहलोत

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अनिवार्य एफआईआर दर्ज करने के फैसले का उल्लेख करते हुए मौजूदा सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में अनिवास एफआईआर का बड़ा फैसला किया गया था। गहलोत ने कहा कि यदि थानेदार एफआईआर दर्ज नहीं करता था तो एसपी या एसपी कार्यालय में एफआईआर दर्ज कराने का विकल्प था। इससे आम लोगों को न्याय पाने की प्रक्रिया में मदद मिलती थी। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस से जीरो-आधारित एफआईआर दर्ज करने के लिए कहा गया था, तो इसे राजस्थान में भी लागू किया जा सकता था। केरल में ऐसा हो चुका है। गहलोत ने सवाल उठाया कि उनकी सरकार के समय लिए गए अनिवार्य एफआईआर दर्ज करने के फैसले को हटाया क्यों गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery