Tuesday, July, 14,2026

265 औद्योगिक भूखंडों के लिए निवेशकों ने दिखाई रुचि, लॉटरी 22 को

जयपुर: राजस्थान में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए संचालित रीको की प्रत्यक्ष आवंटन योजना-2025 को उद्यमियों और निवेशकों का लगातार समर्थन मिल रहा है। रीको के प्रबंध निदेशक सुरेश कुमार ओला ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार का लक्ष्य राजस्थान को निवेश और उद्योग के लिए सबसे अनुकूल प्रदेश के रूप में विकसित करना है। राज्य को आत्मनिर्भर, समृद्ध और औद्योगिक रूप से अग्रणी बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के बीच योजना के 11वें चरण में 265 औद्योगिक भूखंडों के लिए 440 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं।

यह आंकड़ा प्रदेश में निवेशकों के बढ़ते विश्वास और सकारात्मक औद्योगिक माहौल का संकेत माना जा रहा है। रीको की ओर से इस चरण में राज्य के 105 औद्योगिक क्षेत्रों में 5,000 से अधिक औद्योगिक एवं लॉजिस्टिक भूखंड निवेशकों के लिए उपलब्ध कराए गए थे। इन भूखंडों का कुल क्षेत्रफल लगभग 260 एकड़ तथा अनुमानित मूल्य करीब 300 करोड़ रुपए है। प्राप्त आवेदनों के आधार पर भूखंडों का आवंटन लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा, जिसका आयोजन 22 जून को होगा। योजना के तहत कई औद्योगिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय संख्या में आवेदन प्राप्त हुए हैं।

इनमें अजमेर के आईजीपी आईटी पार्क माकड़वाली के लिए 21 आवेदन, अलवर के आईजीपी रूंध सोखरी के लिए 82 आवेदन, बालोतरा के बोरावास कलावा प्रथम के लिए 12 आवेदन, बोरानाड़ा विस्तार औद्योगिक क्षेत्र के लिए 27 आवेदन तथा कांकाणी औद्योगिक क्षेत्र के लिए 19 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
इसके अलावा झुंझुनूं के मलसीसर औद्योगिक क्षेत्र के लिए 12 और जयपुर के श्रीराम जानकी औद्योगिक क्षेत्र, कुंजबिहारीपुरा के लिए 13 आवेदन आए हैं।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery