Thursday, March, 19,2026

मुख्य सचिव ने जानी रिडकोर परियोजनाओं की प्रगति

जयपुर: मुख्य सचिव और नव-नियुक्त राजस्थान इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (रिडकोर) के अध्यक्ष वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में बुधवार को शासन सचिवालय में निदेशक मंडल की बैठक हुई। बैठक में रिडकोर द्वारा संचालित 1450 किमी सड़क नेटवर्क के अनुरक्षण, सुरक्षा और उन्नयन कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बताया गया कि वर्षा काल के दौरान सड़कों के किनारों पर हुए नुकसान जैसे गड्डों की मरम्मत, रेन कट्स भरना, झाड़ियां हटाना और नियमित अनुरक्षण गतिविधियां लगातार जारी हैं।

अधिकारियों ने ब्लैक स्पॉट सुरक्षा उपायों पर प्रस्तुतीकरण दिया। इसमें रंबल स्ट्रिप और जेब्रा मार्किंग, स्पीड ब्रेकर निर्माण, ब्लिंकर और सड़क फर्नीचर की व्यवस्था, सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, झाड़ियां और अतिक्रमण हटाना तथा अनधिकृत मीडियन कट्स बंद करना शामिल है। रिडकोर परियोजनाओं में चिह्नित 54 ब्लैक स्पॉट पर सभी सुधारात्मक कार्य पूरे कर दिए गए हैं और वर्तमान में कोई मामला लंबित नहीं है।

भिवाड़ी टोल प्लाजा के स्थानांतरण को मंजूरी

बैठक में भिवाड़ी-अलवर मेगा हाईवे पर स्थित मौजूदा टोल प्लाजा को ग्राम मसीत पर स्थानांतरित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई है। राज्य सरकार भूमि अधिग्रहण के लिए 26.20 करोड़ की अनुमानित लागत के विरुद्ध 14.45 करोड़ की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी कर चुकी है। 0.809 हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया आरंभ हो गई है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery