Saturday, February, 14,2026

7 डॉक्टर सस्पेंड, अस्पताल-डायग्नोस्टिक सेंटर पर FIR

जयपुर: आरजीएचएस में हो रहे घोटालों पर सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देश पर योजना को साफ-सुधरा बनाने के लिए लगातार कार्रवाई हो रही है। ताजा मामलों में 7 डॉक्टर्स को सस्पेंड किया गया है, जबकि एक अस्पताल और एक डायग्नोस्टिक सेंटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। ऑडिट में अनियमितताएं पकड़े जाने पर सीकर के 7 चिकित्सकों को सस्पेंड कर दिया गया। इनमें मेडिकल कॉलेज सीकर के अस्थि रोग विभाग के सह आचार्य डॉ. कमल कुमार अग्रवाल, डॉ. सुनील कुमार ढाका और जनरल मेडिसिन के सह आचार्य डॉ. मुकेश वर्मा शामिल हैं। इसके अलावा सीएचसी किरवा के डॉ. राकेश कुमार, एसके अस्पताल के डॉ. गजराज सिंह, डॉ. एसएस राठौड़ और डॉ. सुनील शर्मा भी निलंबित हुए हैं।

फर्जी क्लेम और लाभार्थियों के कार्ड का दुरुपयोग

भरतपुर स्थित भरतपुर नर्सिंग होम और कशिश फार्मेसी ने मिलकर बड़ा फर्जीवाड़ा किया। डॉ. संगीता अग्रवाल ने बिना आरजीएचएस से अनुमोदन के बोर्ड लगाकर मरीजों को लुभाया। उन्होंने लाभार्थियों के एसएसओ आईडी-पासवर्ड लेकर फर्जी इलाज और दवाओं के क्लेम पास कराए। अस्पताल पहले ही योजना से हटाया जा चुका है, अब एफआईआर हो रही है।

बीकानेर में बिना जरूरत जांचें व फर्जी साइन

बीकानेर के बोथरा डायग्नोस्टिक एंड इमेजिंग सेंटर ने मरीजों को जरूरत से ज्यादा जांचें थोपीं। HbA1c, RA Factor जैसी जांचों के क्लेम किए, लेकिन रिपोर्ट या जरूरी रिकॉर्ड गायब थे। कई पर्चियों पर डॉक्टरों के फर्जी नाम और सील लगाई गई। पीबीएम अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच में साफ किया कि वे उस समय अवकाश पर थे या वहां तैनात ही नहीं थे, फिर भी उनके नाम से दस्तावेज बनाए गए। इस सेंटर के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज हो रही है।

पहले से हो चुकी कार्रवाई

आरजीएचएस में अब तक 19 एफआईआर हो चुकी हैं। 64 कर्मचारी (जिनमें 7 डॉक्टर शामिल) निलंबित हो चुके हैं। लगभग 500 कार्ड ब्लॉक किए गए और लाभार्थियों से 2 करोड़ रुपए वसूले गए। 8 अस्पताल डी-एम्पेनल हुए, जिनसे 32 करोड़ रुपए से ज्यादा रिकवर किए गए। 39 अस्पतालों का भुगतान रोका गया, 212 फार्मेसी का टीएमएस ब्लॉक हुआ और उनसे 5 करोड़ से अधिक वसूला गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery