Sunday, May, 10,2026

2200 करोड़ के बकाया भुगतान की मांग को लेकर डॉक्टर्स का प्रदर्शन

जयपुर: आरजीएचएस के बकाया भुगतान को लेकर निजी चिकित्सकों ने सोमवार को स्वास्थ्य भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेशभर से आए चिकित्सकों और अस्पताल स्टाफ ने आरजीएचएस की अनियमितताओं और डॉ. सोनदेव बंसल की रिहाई की मांग को लेकर धरना दिया। प्रदर्शन के दौरान बैनर, तख्तियों और नारेबाजी के जरिए सरकार का ध्यान समस्याओं की ओर आकर्षित किया गया। सूचना मिलते ही प्रमुख चिकित्सा सचिव गायत्री राठौड़ ने चिकित्सकों को वार्ता के लिए बुलाया। बैठक में बकाया भुगतान, योजना में सुधार और पारदर्शिता जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके बाद वित्त सचिव वैभव गालरिया से भी प्रतिनिधिमंडल की बातचीत हुई, जिसमें उन्होंने आश्वासन दिया कि भुगतान प्रक्रिया जारी है और जल्द बकाया राशि का निस्तारण करने का प्रयास किया जा रहा है। चिकित्सकों का दावा है कि प्रदेशभर में करीब 2200 करोड़ रुपए का भुगतान लंबित है, जिससे अस्पतालों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है। हालांकि अधिकारियों ने बताया कि पिछले महीने लगभग 300 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं और मार्च तक कुल बकाया करीब 1400 करोड़ रुपए के आसपास है।

आईएमए के पदाधिकारियों ने कहा कि समस्या केवल भुगतान तक सीमित नहीं है। योजना में एसओपी का अभाव, क्लेम सेटलमेंट की तय समयसीमा का अभाव, पेनल्टी और डी-एम्पैनलमेंट की स्पष्ट प्रक्रिया का अभाव जैसी खामियां भी सामने आई हैं। अधिकारियों ने इन मुद्दों को वाजिब मानते हुए जल्द समाधान का भरोसा दिया है। आईएमए राजस्थान के जोनल सचिव डॉ. अनुराग शर्मा ने कहा कि पिछले 8-10 महीनों में कई बार प्रतिनिधिमंडल द्वारा संबंधित विभागों से वार्ता की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस परिणाम नहीं निकला है। सेक्रेटरी डॉ. एन.के. अग्रवाल ने यह भी स्पष्ट किया कि आरजीएचएस में केवल बकाया भुगतान ही समस्या नहीं है, बल्कि योजना की संरचना में गंभीर खामियां हैं।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery