Saturday, August, 29,2026

डॉक्टर ने छोड़ी नौकरी, रिकॉर्ड में फिर भी करती रहीं इलाज !

जयपुर: राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (आरजीएचएस) में दावों के खेल पर अब सरकार ने सख्ती दिखाई है। सीकर स्थित एस.बी. मित्तल मेमोरियल हार्ट एंड क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल को आरजीएचएस से निलंबित कर दिया गया है। मामला इसलिए गंभीर है, क्योंकि अस्पताल से एक चिकित्सक के नौकरी छोड़ने के करीब दो महीने बाद भी उनके नाम से मरीजों के उपचार के रिकॉर्ड तैयार किए गए और इन्हीं के आधार पर आरजीएचएस में क्लेम पेश किए गए। प्रारंभिक जांच में ऐसे 315 उपचार विवरण सामने आए हैं। इनकी कुल दावा राशि 1,42,489 रुपए दर्ज है। प्रारंभिक जांच के अनुसार अस्पताल में कार्यरत रहीं डॉ. अलका आर्य, बीडीएस ने 20 अप्रैल 2026 को अस्पताल से इस्तीफा दे दिया था।

जून 2026 से वे दूसरी संस्था में चिकित्सा सलाहकार के रूप में कार्यरत थीं। इसके बावजूद 17 जून, 21 जून और इसके बाद की तारीखों में अस्पताल के रिकॉर्ड में उन्हें मरीजों का उपचार करने वाली चिकित्सक के तौर पर दर्शाया गया। यानी डॉक्टर अस्पताल छोड़ चुकी थीं, लेकिन आरजीएचएस के रिकॉर्ड में उनके नाम से इलाज चलता रहा। इसी आधार पर योजना में उपचार संबंधी दावे भी प्रस्तुत प्रस्तुत किए गए। अब विभाग इन रिकॉर्ड की बारीकी से जांच कर रहा है कि आखिर अस्पताल छोड़ने के बाद डॉक्टर के नाम से उपचार विवरण कैसे और किस स्तर पर दर्ज किए गए।

पहले नोटिस, फिर निलंबन

मामले में आरजीएचएस प्रशासन ने सीधे अस्पताल पर कार्रवाई नहीं की। अस्पताल को पहले कारण बताओ नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया था। लेकिन निर्धारित अवधि में अस्पताल प्रशासन की ओर से नोटिस का जवाब तक नहीं दिया गया। इसके बाद विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए एस. बी. मित्तल मेमोरियल हार्ट एंड क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल को आरजीएचएस से निलंबित कर दिया। विभाग का कहना है कि प्रकरण की विस्तृत जांच जारी है और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई होगी।

एआई निगरानी में पकड़ में आया संदिग्ध पैटर्न

आरजीएचएस में अब केवल कागजी जांच पर निर्भरता नहीं है। योजना में एआई आधारित निगरानी, डेटा विश्लेषण और दस्तावेजों के सत्यापन के जरिए असामान्य दावों की पहचान की जा रही है। इसी निगरानी प्रक्रिया के दौरान संबंधित अस्पताल के कुछ दावे प्रथमदृष्ट्या संदिग्ध पाए गए। आरजीएचएस परियोजना अधिकारी डॉ. निधि पटेल की टीम की निगरानी में सामने आए इस प्रकरण के बाद रिकॉर्ड और दावों की पड़ताल शुरू की गई। विभाग अब यह भी देख रहा है कि डॉक्टर के नाम, उपचार विवरण और क्लेम से जुड़े दस्तावेजों में वास्तविक स्थिति क्या थी।

अनियमितता पर जीरो टॉलरेंसः गायत्री राठौड़

प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य गायत्री राठौड़ ने कहा कि आरजीएचएस में दावों की जांच और दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया लगातार मजबूत की जा रही है। योजना का उद्देश्य लाभार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने के साथ सरकारी राशि का पारदर्शी और नियमों के अनुरूप उपयोग सुनिश्चित करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चिकित्सक के नाम, मुहर, हस्ताक्षर अथवा डिजिटल पहचान के संभावित दुरुपयोग से जुड़े मामलों को गंभीरता से लिया जाएगा। दोष सिद्ध होने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।

315 मामलों में 227 ओपीडी, 88 भर्ती

जांच में डॉ. अलका आर्य के नाम से 227 बाहरी रोगी (ओपीडी) के उपचार विवरण सामने आए। इसके अलावा 88 भर्ती रोगी एवं डे-केयर उपचार विवरण भी उनके नाम से प्रस्तुत किए गए। इन सभी 315 उपचार विवरणों की कुल दावा राशि 1,42,489 रुपए है। 88 भर्ती और डे-केयर मामलों में से 47 उपचार विवरण जांच में निरस्त किए जा चुके हैं। इनकी दावा राशि 43,007 रुपए थी। वहीं शेष 41 मामलों में 56,320 रुपए की दावा राशि शामिल है। इन मामलों से जुड़े तथ्यों और दस्तावेजों का परीक्षण अभी जारी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery