Thursday, April, 02,2026

रामजल सेतु लिंक परियोजना की DPR को तकनीकी मंजूरी

जयपुर: प्रदेश की बहुप्रतीक्षित रामजल सेतु लिंक परियोजना (संशोधित पार्बती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना) को लेकर महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) का तकनीकी परीक्षण केंद्रीय जल आयोग द्वारा पूरा कर लिया गया है। इसके बाद अब इस महत्वाकांक्षी योजना के तेजी से आगे बढ़ने की उम्मीद बढ़ गई है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित बैठक में परियोजना की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वित्तपोषण के लिए पीआईबी नोट को जल्द अंतिम रूप दिया जाए और इसके लिए केंद्र सरकार के साथ आवश्यक समन्वय स्थापित किया जाए। उन्होंने परियोजना के सभी घटकों में तेजी लाते हुए मिशन मोड में काम करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने परियोजना की प्रगति की नियमित निगरानी के लिए मंत्री और मुख्यमंत्री स्तर पर समय-समय पर बैठकें आयोजित करने तथा मासिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना प्रदेश के कई जिलों में पेयजल की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने शेष कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने और परियोजना के माध्यम से आमजन को जल्द पेयजल आपूर्ति शुरू करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने परियोजना से प्रभावित लोगों को मुआवजे के मामलों को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश भी दिए। साथ ही उन्होंने बीसलपुर से मोर सागर (अजमेर), ईसरदा से बंध बारैठा (भरतपुर), ईसरदा से रामगढ़ (जयपुर) और खुरा चैनपुरा से जयसमंद (अलवर) सहित विभिन्न घटकों के कार्यों की विस्तृत जानकारी लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास और अतिरिक्त मुख्य सचिव जल संसाधन अभय कुमार सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

नवनेरा, ईसरदा बांध का काम पूरा

बैठक में परियोजना की प्रगति की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि नवनेरा बैराज और ईसरदा बांध का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इसके अलावा रामगढ़ बैराज और महलपुर बैराज के कॉफर डैम तथा ड्रेनेज फीडर के कार्य भी पूरे कर लिए गए हैं। वहीं, नवनेरा बैराज से मेज एनीकट, गलवा बांध, ईसरदा और बीसलपुर डूब क्षेत्र तक फीडर निर्माण से जुड़े कई कार्य प्रगति पर हैं।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery