Friday, June, 27,2025

सैल्यूट के साथ अंतिम विदाई... कर्नल पत्नी चलीं फोटो थामे

जयपुर: केदारनाथ के गौरीकुंड में 15 जून को हुए हेलिकॉप्टर हादसे में मारे गए रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट राजवीर सिंह चौहान का अंतिम संस्कार मंगलवार को जयपुर के चांदपोल मोक्षधाम में पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया। सुबह 10:30 बजे उनके भतीजे आरव सिंह चौहान ने उन्हें मुखाग्नि दी। हादसे में राजवीर सहित 7 लोगों की जान गई थी। राजवीर का पार्थिव शरीर सोमवार देर रात जयपुर पहुंचा, जिसे बाद में नाहरी का नाका पुलिस थाने में सम्मानपूर्वक रखा गया। सुबह जब शव उनके घर पहुंचा, तो परिजन फूट-फूटकर रो पड़े। पिता गोविंद सिंह ने गहरी पीड़ा जताते हुए कहा, "हमारा सब कुछ चला गया।" राजवीर की मां और पिता के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। हादसे में बुरी तरह झुलसने के कारण परिजन उनके चेहरे को भी नहीं देख सके। राजवीर की पत्नी दीपिका, जो खुद भी लेफ्टिनेंट कर्नल हैं, आर्मी यूनिफॉर्म में अंतिम यात्रा के दौरान पति की तस्वीर लेकर चलीं। मोक्षवाहन के आगे दीपिका सैल्यूट करते हुए चलती रहीं। मोहल्लेवालों ने यात्रा से पहले धार्मिक मंत्रोच्चारण किया।

मां ने कहा... राजवीर से मिली बहादुरी

सैनिक कल्याण मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे। उन्होंने राजवीर को सैल्यूट कर उनके साहस को नमन किया। मंत्री ने कहा कि एक मां अपने बेटे को खोने के बाद भी वंदे मातरम के नारे लगा रही है। ये भारत की ताकत है। जब मैंने मां के चरण छुए तो उन्होंने कहा कि ये बहादुरी हमें राजवीर से मिली है। विधायक बालमुकुंदाचार्य ने भी श्रद्धांजलि दी और कहा कि देश के सपूत को जितना सैल्यूट दें, उतना कम है। राजवीर पर गर्व भी है और गहरा दुख भी।

मोक्षधाम में गूंजे नारे

'राजवीर अमर रहे', 'भारत माता की जय', 'जब तक सूरज चांद रहेगा, राजवीर तेरा नाम रहेगा' जैसे नारों के साथ सैकड़ों लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery