Friday, February, 06,2026

कड़क IPS की कार्यशैली पर सवाल, सांसद ने खोला मोर्चा

जयपुर: जिलों में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों के टकराव के मामले तो आए दिन सामने आते रहते हैं। लेकिन आईपीएस अफसर के खिलाफ जनप्रतिनिधियों के मोर्चा खोलने का राजसमंद का एक अनूठा व ताजा मामला प्रकाश में आया है। राजसमंद की भाजपा सांसद महिमा कुमारी मेवाड़, जिले की महिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता से इतनी खफा हैं कि मुख्यमंत्री को दो-दो बार पत्र लिख कर इस महिला पुलिस अफसर को तुरंत सस्पेंड करने और विभागीय जांच करवाने की मांग की है। सांसद ने अपने पत्रों में एक दर्जन से ज्यादा मामलों का डिटेल्ड ब्योरा देते हुए एसपी को कटघरे में खड़ा किया है। बताया जाता है कि भाजपा के पूर्व एमएलए धर्मनारायण जोशी की भी हाल ही एसपी से झड़प हो गई थी। तब जोशी ने भी अपनी शिकायत ऊपर तक पहुंचाई थी।

समूचे मामले से जुड़ा महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि जिस आईपीएस ममता गुप्ता के खिलाफ शिकायतें की जा रही हैं, उनकी छवि पुलिस-प्रशासन में एक काबिल, तेज-तर्रार अफसर और 'लेडी सिंघम' की है। 2012 बैच की आईपीएस ममता गुप्ता जुलाई 2025 में राजसमंद की एसपी नियुक्त किए जाने से पूर्व पांच जिलों की एसपी रह चुकी हैं। सितंबर 2024 में तो उन्हें सवाई माधोपुर का एसपी रहते गंगापुर सिटी के एसपी का भी एडिशनल चार्ज दिया गया था।

ममता गुप्ता ने जयपुर के एमएनआईटी से इंजीनियरिंग की बी-टेक की डिग्री हासिल की थी। बाद में नोएडा की एक मल्टीनेशनल कंपनी की मोटी तनख्वाह की नौकरी छोड़ वे 2012 में आईपीएस बनीं। सवाई माधोपुर में एसपी रहते अपने कड़क मिजाज और कार्यशैली के कारण सुर्खियों में रही थीं।

आश्चर्य की बात है कि इसी महिला आईपीएस को राजसमंद की भाजपा सांसद महिमा कुमारी निलंबित किए जाने की मांग कर रही हैं। मेवाड़ के पूर्व राजघराने से जुड़ीं महिमा कुमारी अपनी पार्टी में प्रभावशाली हैं।

सांसद महिमा कुमारी की शिकायत है कि जिले में एसपी ममता गुप्ता गंभीर मामलों में भी कार्रवाई नहीं करतीं। ऐसे में निरंतर प्रशासनिक विफलता से कानून व्यवस्था प्रभावित हो रही है। अपराधी बेखौफ हो गए हैं और एसपी प्रशासनिक मनमानियां कर रही हैं। परिणामतः जनता में पार्टी और सरकार की छवि बिगड़ रही है। जानकारी के अनुसार जयपुर में सचिवालय से लेकर पुलिस मुख्यालय (PHQ) तक महिला आईपीएस से जुड़े मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। सांसद की शिकायतों के बदले में महिला पुलिस अफसर की अच्छी छवि है। सरकार को सोच समझकर फैसला लेना होगा। रोचक बात यह है कि मामले में दोनों ओर महिलाए हैं।

सांसद ने सीएम को की एसपी के खिलाफ ये शिकायतें

  • नाथद्वारा में एक युवक अक्षय कुमावत को गोली मारने के तीन आरोपियों के खिलाफ एसपी ने कार्रवाई नहीं की।
  • राजसमंद के कुरज गांव में अवैध बजरी खनन माफिया के खिलाफ आवाज उठाने वालों को ही थाने में बंद करवा दिया।
  • भीलवाड़ा के सर्राफा व्यापारी खूबचंद सोनी की राजसमंद के कांकरोली थाने में मौत को लेकर जन आंदोलन की एसपी ने कोई परवाह नहीं की।
  • नाथद्वारा के हैड कांस्टेबल पूरणसिंह का अवैध निलंबन किया गया, जिस कारण सदमे से उसकी मौत हो गई।
  • कलेक्टर के लिखित आदेश के बावजूद राजसमंद में सांसद महिमा कुमारी द्वारा शुभारंभ की गई खेलकूद प्रतियोगिता में पुलिस ने सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए।
  • दिसंबर 2025 में मजदूर नेता नरहरी देव राठौड़ पर प्राणघातक हमला करने वालों को गिरफ्तार नहीं किया गया। मामले में स्वयं एसपी की भूमिका संदेहास्पद बताई जा रही है।
  • हरीश जोशी केस में कांकरोली पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery