Saturday, August, 29,2026

राजस्थान के 1995 बैच के IAS राजीव सिंह ठाकुर बन सकते हैं मणिपुर के नए मुख्य सचिव !

जयपुर: राजस्थान कैडर के 1995 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी राजीव सिंह ठाकुर के मणिपुर के नए मुख्य सचिव बनने की संभावनाएं तेज हो गई हैं।
केंद्र सरकार की Appoint-ments Committee of the Cabinet (ACC) ने 28 अगस्त को ठाकुर को राजस्थान कैडर से मणिपुर कैडर में इंटर कैडर डेपुटेशन पर भेजने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह मंजूरी उनकी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति अवधि में कटौती और निर्धारित नीति में छूट देते हुए दी गई है। ACC के आदेश के मुताबिक राजीव सिंह ठाकुर की इंटर कैडर डेपुटेशन 30 जून 2029 तक रहेगी। यह वही तारीख है, जिस दिन वे सेवानिवृत्त होंगे। केंद्र ने उनकी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति अवधि को कम करते हुए मणिपुर कैडर में भेजने को मंजूरी दी है। हालांकि, ACC के आदेश में ठाकुर को मणिपुर का मुख्य सचिव नियुक्त किए जाने का कोई उल्लेख नहीं है। इसलिए फिलहाल उनकी मुख्य सचिव पद पर नियुक्ति को संभावित माना जा रहा है।

पुनीत कुमार गोयल 31 अगस्त को होंगे रिटायर

मणिपुर के मौजूदा मुख्य सचिव डॉ. पुनीत कुमार गोयल 31 अगस्त 2026 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। ऐसे में उनके रिटायरमेंट से ठीक पहले राजीव सिंह ठाकुर के इंटर कैडर डेपुटेशन को मंजूरी मिलना महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नौकरशाही हलकों में इसे मणिपुर के अगले मुख्य सचिव की नियुक्ति से जोड़कर देखा जा रहा है।

केंद्र में संभाल चुके हैं अहम जिम्मेदारियां

राजीव सिंह ठाकुर को केंद्र में महत्वपूर्ण प्रशासनिक जिम्मेदारियों का लंबा अनुभव है। वे रक्षा मंत्रालय के Department of Military Affairs में Joint Secretary, DPIIT में Additional Secretary और नीति आयोग में एडवाइजर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं। केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में काम करने के उनके अनुभव को मणिपुर जैसे संवेदनशील राज्य के लिए उपयोगी माना जा रहा है।

राजस्थान वापसी की चर्चा के बीच बदला घटनाक्रम

खास बात यह है कि अगस्त की शुरुआत में राजीव सिंह ठाकुर समेत कुछ वरिष्ठ IAS अधिकारियों को केंद्र से राजस्थान वापस लाने के लिए राज्य सरकार की ओर से अनुरोध किए जाने की खबरें सामने आई थीं। इसके बाद अब केंद्र ने उन्हें राजस्थान से मणिपुर कैडर में भेजने की मंजूरी दी है। यदि मणिपुर सरकार ठाकुर को मुख्य सचिव नियुक्त करती है तो यह राजस्थान कैडर के एक वरिष्ठ अधिकारी की दूसरे कैडर में बड़ी प्रशासनिक जिम्मेदारी होगी। फिलहाल अंतिम फैसला मणिपुर सरकार की ओर से होना बाकी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery