Friday, June, 27,2025

राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर सभा आज

जयपुर: पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर बुधवार को दौसा जिला मुख्यालय के निकट जीरोता-भंडाना स्थित स्मारक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन होगा। सुबह 11 से 12 बजे तक होने वाली इस सभा में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। सचिन पायलट ने गहलोत को विशेष रूप से आमंत्रित किया है। जिला कांग्रेस कमेटी और पायलट स्मारक समिति ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।

स्मारक परिसर में सर्वधर्म प्रार्थना सभा के लिए वातानुकूलित डोम तैयार किया गया है। सचिन पायलट और सांसद मुरारीलाल मीणा, विधायक दीनदयाल बैरवा के निर्देश पर कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। गहलोत का यह जीरोता स्मारक पर दूसरा दौरा होगा। इससे पहले वे अपने दूसरे कार्यकाल में मूर्ति अनावरण के लिए आए थे, जब हरियाणा के तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी शामिल हुए थे। गहलोत के इस दौरे को लेकर सियासी हलकों में चर्चाएं तेज हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery