Tuesday, July, 14,2026

310 करोड़ की परियोजना से बदलेगी शहरों की तस्वीर

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के शहरों को स्वच्छ, पर्यावरण-अनुकूल और सतत विकास की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए 'जीरो डंपसाइट' लक्ष्य पर काम कर रही है। इसी कड़ी में प्रदेश के 152 नगरीय निकायों में जमा करीब 75 लाख घन मीटर लिगेसी वेस्ट (पुराने कचरे) के वैज्ञानिक निस्तारण के लिए 310 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजना शुरू की गई है। इस पहल से वर्षों पुराने कचरे के ढेर खत्म होंगे और शहरों में आधुनिक अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। परियोजना के तहत पुराने डंपिंग स्थलों का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जाएगा। इसके साथ ही इन स्थानों पर आधुनिक वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित किए जाएंगे, जिससे भविष्य में नए डंपिंग ग्राउंड बनने की संभावना कम होगी।

152 निकायों में चल रहा काम, 30 में जारी हुए कायदिश

इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत अब तक 30 नगरीय निकायों में 24 लाख घन मीटर से अधिक लिगेसी वेस्ट के निस्तारण के लिए कार्यदिश जारी किए जा चुके हैं। वहीं, 40 नगरीय निकायों में 35 लाख घन मीटर से अधिक कचरे के निस्तारण के लिए एलओए (लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस) जारी किए गए हैं। इसके अलावा 82 नगरीय निकायों में करीब 16 लाख घन मीटर कचरे के निस्तारण के लिए निविदा प्रक्रिया और तकनीकी मूल्यांकन जारी है। 'जीरो डंपसाइट' लक्ष्य को हासिल करने के लिए केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 के तहत डंपसाइट रेमिडिएशन एक्सेलेरेटर प्रोग्राम शुरू किया गया है। इसके तहत राजस्थान में नवंबर 2025 से मार्च 2026 तक करीब 24 लाख घन मीटर लिगेसी वेस्ट का रेमिडिएशन किया जा चुका है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery