Tuesday, May, 26,2026

दो खेमों में बंटी यूकां, अध्यक्ष पद पर सियासी टकराव तेज

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस के बहुप्रतीक्षित चुनावों को लेकर तस्वीर अब पूरी तरह साफ हो गई है। अध्यक्ष पद के दावेदारों को लेकर बना असमंजस आखिरकार खत्म हो गया, जब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 30 नामों वाली परफॉर्मेंस सूची जारी कर दी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 19 मार्च को ही नामांकन की तिथि जारी कर दी थी, जिसमें अंतिम तिथि 30 मार्च तय की गई थी और उससे ठीक एक दिन पहले सूची जारी होने से संभावित उम्मीदवारों के बीच चल रही अनिश्चितता समाप्त हो गई।

दरअसल, अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया 26 मार्च से शुरू होनी थी, लेकिन तब तक शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं होने के कारण प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई। इसी कड़ी में संभावित उम्मीदवारों को दिल्ली बुलाकर उनका इंटरव्यू लिया गया। इस प्रक्रिया में उदयभानु चिब, मनीष शर्मा, विकास शिकारा, ज्ञानेश शुक्ला और कपिल देसाई जैसे वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उम्मीदवारों की राजनीतिक सक्रियता, संगठनात्मक पकड़ और जनाधार को परखा। इंटरव्यू के बाद रविवार को अंतिम सूची सार्वजनिक कर दी गई।

दो गुटों के बीच कड़ा मुकाबला

हालांकि, यह चुनाव केवल संगठनात्मक औपचारिकता का नहीं रह गया है, बल्कि यह प्रदेश कांग्रेस की आंतरिक राजनीति और शक्ति संतुलन का प्रमुख मंच बन गया है। राजनीतिक तौर पर यह मुकाबला दो प्रमुख गुटों में बंटा नजर आ रहा है। एक गुट में अनिल चोपड़ा, जो जयपुर ग्रामीण से लोकसभा चुनाव लड़ चुके है और मुकुल खीचड़ जैसे नेता सक्रिय हैं। वहीं दूसरे गुट का समर्थन अभिषेक चौधरी को प्राप्त है, जो झोटवाड़ा से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं और पूर्व में एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष भी रह चुके हैं। इनके अलावा यशवीर शूरा, पूजा भार्गव, विजय सिंह और राजकुमार परसवाल जैसे दावेदार भी मजबूती से मैदान में हैं। चुनाव यह भी तय करेगा कि आने वाले समय में युवा नेतृत्व किस गुट के प्रभाव में उभरेगा और प्रदेश की राजनीति में उसकी क्या भूमिका होगी।

सूची में पारंपरिक रणनीति की झलक

इस सूची में कांग्रेस की पारंपरिक सामाजिक समावेशिता की रणनीति की झलक देखने को मिल रही है। कुल 30 उम्मीदवारों में से 9 एससी-एसटी वर्ग से, 6 अल्पसंख्यक समुदाय से, 9 अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से और 5 सामान्य वर्ग से हैं। इससे साफ है कि संगठन नेतृत्व चयन में व्यापक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना चाहता है। इंडियन यूथ कांग्रेस के मोबाइल एप के जरिए सदस्यता और मतदान दोनों कराए जाएंगे। चुनाव के माध्यम से प्रदेशभर में 400 ब्लॉक अध्यक्ष, 200 विधानसभा अध्यक्ष, 50 जिलाध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी और प्रदेश अध्यक्ष का चयन किया जाएगा। सदस्यता शुल्क 75 रुपए रखा गया है। जिन तीन उम्मीदवारों को सबसे अधिक वोट मिलेंगे, उन्हें केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष अंतिम साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। वहीं से एक नाम का चयन कर उसे प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाएगा। यानी अंतिम निर्णय में संगठन की केंद्रीय इकाई की भूमिका भी निर्णायक रहेगी।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery