Wednesday, October, 14,2026

छह महीने चली चुनाव प्रक्रिया... अब इंटरव्यू में फंसा पेंच

जयपुर: राजस्थान युवा कांग्रेस के अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों के चुनाव परिणाम रविवार शाम जारी कर दिए गए। अध्यक्ष पद की दौड़ में एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक चौधरी ने 6 लाख 15 हजार 57 वोट हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे अनिल चौपड़ा को 5 लाख 45 हजार 638 वोट मिले। चौधरी ने चौपड़ा से 69 हजार 419 वोट अधिक हासिल किए। तीसरे स्थान पर रहे राजकुमार परसवाल को 1 लाख 95 हजार 30 वोट मिले।

टॉप-3 में से इंटरव्यू के बाद होगा अध्यक्ष का चयन

युकां चुनाव प्राधिकरण ने बताया कि सर्वाधिक वोट पाने वाले तीनों प्रत्याशियों में से ही प्रदेश अध्यक्ष का चयन किया जाएगा। चुनाव प्राधिकरण के आयुक्त सज्जाद अहमद के अनुसार अभिषेक चौधरी, अनिल चौपड़ा व राजकुमार परसवाल को जल्द दिल्ली में साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद अंतिम फैसला होगा।

19 प्रत्याशियों को मिला पद

अध्यक्ष पद के चुनाव में उतरे सभी 16 प्रत्याशियों को प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है। वोटों के आधार पर प्रत्याशियों को उपाध्यक्ष, महामंत्री और सचिव के पद दिए गए हैं। इसके अलावा एससी-एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यक, महिला और दिव्यांग वर्ग के लिए निर्धारित आरक्षण के तहत भी पद आवंटित किए गए हैं। चौथे स्थान पर रहीं निशा खीचड़ को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। अलफिजा को अल्पसंख्यक कोटे में उपाध्यक्ष पद मिला है। छगनलाल कुलदीप, प्रकाश चंद मीणा और भगवती मीणा को एससी-एसटी कोटे में उपाध्यक्ष बनाया है। तेजकरण चौधरी को दिव्यांग कोटे में उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। डिंपल सिंधल, सुमन बानो, दिव्यानी कटारा, पूजा भार्गव और आशीष को सचिव बनाया है।

2020 व 2023 में भी परिणाम को लेकर हुआ था विवाद

अप्रैल 2020 में राजस्थान यूथ कांग्रेस चुनाव के परिणाम ऑनलाइन वोटिंग में गड़बड़ी और हैकिंग के आरोपों के बाद बदलने पड़े थे। मार्च 2020 में शुरुआती आंकड़ों के आधार पर सुमित भगासरा को विजेता घोषित किया गया था। बाद में प्रत्याशियों की शिकायतों पर आंतरिक जांच कमेटी और फोरेंसिक विशेषज्ञों से ऑडिट कराया गया। जांच के बाद 7 अप्रैल, 2020 को संशोधित परिणाम जारी किए गए, जिसमें मुकेश भाकर को प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया। जून 2023 के राजस्थान यूथ कांग्रेस चुनाव में भी अध्यक्ष पद के परिणाम और वोटों की गिनती को लेकर विवाद हुआ था। अभिमन्यु पूनिया समेत अन्य प्रत्याशियों ने वोटिंग और रिकाउंटिंग को लेकर सवाल उठाए थे। विवाद के बाद शीर्ष तीन नेताओं अभिमन्यु पूनिया, सुधीन्द्र मूंड और यशवीर सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। बाद में लंबी प्रक्रिया के बाद अध्यक्ष पद को लेकर स्थिति स्पष्ट हुई।

6 महीने से ज्यादा चली चुनाव प्रक्रिया

युवा कांग्रेस चुनाव की प्रक्रिया छह महीने से अधिक समय तक चली। 21 अप्रैल से सदस्यता अभियान शुरू हुआ था। इस चुनाव में रिकॉर्ड 32 लाख 64 हजार 980 वोट पड़े, लेकिन चुनाव प्राधिकरण ने 13 लाख से अधिक वोट खारिज कर दिए और पांच लाख से ज्यादा वोट वैध दस्तावेजों के अभाव में होल्ड पर रखे थे। इसके बाद 13 से 19 सितंबर तक प्रत्याशियों को वोट दुरुस्त करने का मौका दिया गया। प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब परिणाम जारी किए गए हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery