Friday, April, 18,2025

महिला दिवस पर रोडवेज बस में फ्री यात्रा की सौगात साढ़े पांच लाख महिलाओं ने किया मुफ्त में सफर

जयपुर: राजस्थान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राज्य सरकार ने महिलाओं और बालिकाओं के लिए रोडवेज बस में एक दिन मुफ्त यात्रा का ऐलान किया। 8 मार्च को 24 घंटे के लिए राज्य सरकार की ओर से दी गई सौगात के बाद राजस्थान रोडवेज की बसों में महिलाओं और बालिकाओं ने यात्रा का जमकर लुत्फ उठाया और प्रदेश की महिलाओं ने इस मिली छूट के दौरान करीब छह करोड़ रुपए की यात्रा एक दिन में की। राजस्थान रोडवेज की ओर से मिले आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 5 लाख 50 हजार से अधिक महिलाओं और बालिकाओं ने रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा की। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार इस यात्रा पर करीब 6 करोड़ रुपए का खर्चा आया।

महिला दिवस पर रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा करने वाली महिलाओं और बालिकाओं का आंकड़ा 6 लाख से पार जाने की संभावना हैं। रोडवेज ने इस यात्रा का आंकड़ा बस में सफर करने वाली महिलाओं के दूरी के आधार पर सफर के टिकट काटने के डाटा के आधार पर निकाला है। हालांकि प्रदेश की सीमा के बाहर यात्रा करने पर महिलाओं को चार्ज भी देना पड़ा। शेखावाटी की महिलाओं ने फ्री बस सेवा का सबसे ज्यादा लुत्फ उठाया, जहां पर सीकर डिपो की बसों में महिलाओं ने महिला दिवस पर सबसे अधिक सफर बस में सफर किया। वहीं करौली में सबसे कम एक हजार एक सौ 84 महिलाओं ने फ्री बस सेवा का प्रयोग किया।

पर्यटन विभाग के पास डाटा उपलब्ध नहीं

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को प्रदेश की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण कर राजस्थान की समृद्ध धरोहरों और इतिहास के बारे में जानकारी जुटाने और महिलाओं को घर से बाहर निकलने और नए अवसरों की तलाश करने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रदेश के स्मारकों और संग्रहालयों में निशुल्क प्रवेश दिया गया था, लेकिन पुरातत्व विभाग के पास इसका कोई डेटा नहीं है। पुरातत्व विभाग के निदेशक पंकज धरेंद्र ने बताया कि महिला दिवस पर महिलाओं को फ्री एंट्री दी गई थी। इसके कारण टिकट की बिक्री नहीं हुई। इस कारण ये अंदाजा नहीं लगाया जा सकता कि आठ मार्च को कितनी महिलाओं ने पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery