Saturday, December, 20,2025

महिला सशक्तीकरण के बिना विकास संभव नहीं: सीएम

जयपुर: राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर धौलपुर के पचगांव में आयोजित राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण के बिना समग्र विकास संभव नहीं है। डबल इंजन सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है और विकसित राजस्थान 2047 के संकल्प में महिलाओं की अहम भूमिका होगी। सीएम ने कार्यक्रम में डीबीटी के जरिए विभिन्न योजनाओं के तहत राशि वितरित की। सामाजिक सुरक्षा पेंशन में 91 लाख लाभार्थियों को 1100 करोड़, पालनहार योजना में 5.95 लाख को 103 करोड़ और छात्रवृत्तियों के तहत करोड़ों रुपए ट्रांसफर किए गए। लखपति दीदी योजना में महिलाओं को ऋण सहायता दी गई। साथ ही आयुष्मान योजना की आउटबाउंड पोर्टेबिलिटी का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम मौजूद रहे।

डबल इंजन सरकार में महिलाएं सशक्त

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नारी शक्ति संबंधी योजनाओं की सराहना की और राज्य में लखपति दीदी से 12 लाख महिलाओं को लाभ, लाडो प्रोत्साहन से 4.60 लाख बालिकाओं को सहायता, 10.51 लाख साइकिलें व 39 हजार स्कूटियां वितरण की। महिलाओं को सस्ते सिलेंडर, लखपति दीदी लाभ और बुनियादी ढांचे के विकास कार्यों का जिक्र किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery