Wednesday, August, 05,2026

अंगदान को बनाएं जनआंदोलन: बागडे

जयपुर: विश्व अंगदान दिवस के अवसर पर राजस्थान ने अंगदान जागरूकता के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की। एक ओर नई दिल्ली में राजस्थान को 'स्टेट अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन ऑर्गन डोनेशन अवेयरनेस' से सम्मानित किया गया, वहीं जयपुर में आरयूएचएस में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने अंगदान को मानवता का 'महादान' बताते हुए इसे जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।

राज्यपाल बागडे ने कहा कि अंगदान की सबसे बड़ी बाधा लोगों के मन का डर और इससे जुड़ी भ्रांतियां हैं। इन्हें दूर कर समाज में जागरूकता फैलाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश में वर्षों पहले अंग प्रत्यारोपण शुरू होने के बावजूद अपेक्षित जागरूकता नहीं बन सकी है। उन्होंने कहा कि भारत में हर वर्ष करीब पांच लाख लोग समय पर अंग प्रत्यारोपण नहीं मिलने के कारण अपनी जान गंवा देते हैं, जबकि किडनी, लिवर, हृदय और फेफड़ों की मांग लगातार बढ़ रही है।

अंगदान जागरूकता में राजस्थान को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

नई दिल्ली। राजस्थान को अंगदान जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रीय सम्मान भी मिला। नई दिल्ली में आयोजित 16 वें इंडियन ऑर्गन डोनेशन डे समारोह में भारत सरकार के नेशनल ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन ने राजस्थान को 'स्टेट अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन ऑर्गन डोनेशन अवेयरनेस' प्रदान किया। अंगदान संकल्प अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर राजस्थान देश में प्रथम स्थान पर रहा। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने यह सम्मान चिकित्सा शिक्षा विभाग की निदेशक डॉ. रश्मि गुप्ता, सोटो राजस्थान की संयुक्त निदेशक डॉ. चित्रा सिंह, आईईसी कंसल्टेंट डॉ. धर्मेश और अतिरिक्त निदेशक डॉ. ममता को प्रदान किया। चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने इसे पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय बताते हुए कहा कि यह अंगदान के प्रति जन-जागरूकता बढाने और स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक संवेदनशील बनाने के प्रयासों का परिणाम है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery