Monday, April, 21,2025

बाघों के संरक्षण के लिए 35 करोड़ होंगे खर्च

जयपुर: उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने बजट में वन और वन्यजीव संरक्षण के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की है। इन घोषणाओं के तहत पर्यावरण संरक्षण और वन्यजीवी की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है। राज्य सरकार ने "मिशन हरियाली राजस्थान' के तहत आगामी वर्ष के लिए 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है। यह पहल पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र के विस्तार के लिए महत्वपूर्ण कदम होगी। रणथम्भौर, सरिस्का, मुकुन्दरा हिल्स, रामगढ़ विषधारी और धौलपुर-करौली जैसे बाप परियोजना क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विकास किया आएगा। इसमें चौकी, नाका और एटी पोचिंग कैप शामिल हैं। सरकार बाधों के संरक्षण के लिए 35 करोड़ रुपए खर्च करेगी।

'ट्री आउटसाइड फॉरेस्ट' और 'एग्रो फॉरेस्ट्री पॉलिसी': 'ट्री आउटसाइड फॉरेस्ट' और 'एग्रो फॉरेस्ट्री पॉलिसी' के तहत वन क्षेत्र के बाहर ग्रीन कवर को बढ़ाने और कृषि क्षेत्र में पौधरोपण को बढ़ावा दिया जाएगा। इससे किसानों को नए आय स्रोत मिलेंगे और वन्यजीवों के संरक्षण में भी मदद मिलेगी। 

प्रे बेस ऑग्मेंटेशन एन्क्लोजर: 30 करोड़ रुपए की लागत से 20 प्रे बेस ऑग्मेंटेशन एंक्लोजर स्थापित किए जाएंगे, जिससे वन्यजीवों की सुरक्षा और निगरानी में वृद्धि होगी।

घड़ियाल रियरिंग सेंटर: सवाई माधोपुर में पालीघाट के निकट एक घड़ियाल रियरिंग सेंटर स्थापित किया जाएगा, जिससे घड़ियालों की संख्या में वृद्धि और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

विलुप्त हो रही सियागोश प्रजाति का संरक्षण: सवाई माधोपुर-करौली क्षेत्र में सियागोश प्रजाति के संरक्षण के लिए आवश्यक कार्य किए जाएंगे।

पांच रेस्क्यू वाहन मुहैया कराए जाएंगे: पांच रेस्क्यू वाहन मय उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे, जिससे समय पर वन्यजीवों को बचाया जा सके और उपयुक्त स्थान पर ट्रांसलोकेट किया जा सके।

चम्बल नदी से पेयजल व्यवस्था: मुकुन्दरा राष्ट्रीय अभयारण्य में वन्यजीवों के लिए चम्बल नदी से पेयजल की व्यवस्था की जाएगी।

केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान में परियोजनाएं: केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान (घना) में इंटरनल रोड और पाल मरम्मत जैसी गतिविधियों के लिए 20 करोड़ रुपए की लागत से परियोजनाएं संचालित की जाएंगी।

लेपर्ड सफारी और बायोलॉजिकल पार्क: अमरख महादेव-उदयपुर, गंगा भैरव घाटी-अजमेर और नाहरगढ़ अभयारण्य-जयपुर के बीड़ पापड़ क्षेत्र में लेपर्ड सफारी शुरू की जाएगी। अभेडा बायोलॉजिकल पार्क कोटा में 35 प्रजातियों के लिए 22 एन्क्लोजर बनाए जाएंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery